Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

“जनता दर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित समाधान से दिलाया लोगों को न्याय, 105 समस्याओं का मौके पर निस्तारण”

by Rajendra Joshi
March 17, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT


जिला प्रशासन का जनता दर्शन, मा0 मुख्यमंत्री की कार्यशैली का है प्रत्यक्ष अनुश्रवण।
दो छोटी बेटियों की विधवा मां की खराब आर्थिकी के दृष्टिगत खनन न्यास निधि से आन द स्पॉट लगाई नौकरी।
85 वर्षीय बुजुर्ग के उत्पीड़न पर कार्यवाही में विलम्ब पर एसपी ग्रामीण तलब, डीएम के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज
10 वर्षों से न्याय को भटक रही बजुर्ग महिला को मिला Instant इंसाफ, आवासीय क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण व गतिविधियों का एमडीडीए से जनता दर्शन में ही पारित करवाया ध्वस्तीकरण आदेश

-


03 निर्धन, असहाय अनाथ बेटियों की स्कूली व स्नातक पढ़ाई आज फिर से हुई पुनर्जीवित
‘72 वर्षीय बुजुर्ग को आश्रय और विधिक न्याय दिलाने के लिए सारथी से भेजा वन स्टॉप सेंटर
विवादित भूमि मामलों में जनता को बंधी न्याय की आस।
जनता दर्शन में अनुपस्थित रहने, सुनवाई बाधित होने पर खान अधिकारी का रोका 01 दिन का वेतन
जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता -डीएम।
देहरादून दिनांक 17 मार्च, 2025(सू.वि.),जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों ने 105 समस्याएं रखी। जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका समयबद्वता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में अधिकतर समस्याएं भूमि एवं घरेलू विवाद, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफी, नंदा सुनंदा योजना से लाभान्वित करने से संबंधित प्राप्त हुई। जन सुनवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए।
जनता दरबार में पहुंची भुडगाव, पडितवाडी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग मंगला देवी ने अपनी व्यथा जिलाधिकारी को सुनाई। पडोसी से आपसी विवाद, उनकी मानसिक एवं शारीरिक स्थिति और बुजुर्ग महिला को विधिक न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने ‘‘सारथी’’ से वन स्टॉप सेंटर भिजवाकर बुजुर्ग को आश्रय दिलाया। साथ ही उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूरी जांच कराते हुए विविध कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

-


जनता दर्शन कार्यक्रम में 10 वर्षों से न्याय को भटक रही बजुर्ग महिला को जनता दर्शन में इंसाफ मिला, अनाधिकृत निर्माण तथा आवासीय स्थल पर नियमविरूद्ध गतिविधि, बुजुर्ग के उत्पीड़न पर अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के आदेश मौके पर ही जारी किए।
डाण्डीपुर मोहल्ला निवासी विधवा महिला अंजना ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उनकी दो छोटी बेटियां है और पति का देहांत होने के बाद उनके पास कोई रोजगार नहीं है। बेटियों की परवरिश और परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को खनन न्यास निधि से प्रचलित पारिश्रमिक दरों पर नियुक्त करते हुए रोजगार दिया जाए।
डोईवाला निवासी विधवा महिला लता थपलियाल और राजीव नगर निवासी विधवा महिला संगीता ने अपनी-अपनी बालिकाओं की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों प्रकरणों की जांच कर नंदा सुनंदा के अंतर्गत आवेदन स्वीकृत हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
भितरली निवासी कविता रावत की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे एवं बिना सहमति जेसीबी चलाने की समस्या पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और सब रजिस्ट्रार की संयुक्त समिति गठित करते हुए जांच कर 07 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विवेक विहार निवासी बीएल सेठ ने छत पर टिन शेड लगाने हेतु कांवली रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान मालिक पर एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप में पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज न किए जाने पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराते हुए मामले का निराकरण करने को कहा। संस्कृति लोक कॉलोनी हरिद्वार, ब्राह्मण वाला स्थित अवैध खनन भंडारण और बिक्री किए जाने की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
समस्त ईस्ट होप टाउन निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 बल्लुपुर से पांवटा साहिब मोटर मार्ग चौडीकरण में अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर भुगतान न किए जाने की शिकायत पर एसएलएओ और एसडीएचवी को शीघ्र प्रभावितों में मुआवजा वितरण कराने के निर्देश दिए। वही हिरपुर-इच्छाड़ी-क्वानू मोटर मार्ग के किमी 44 से 46 में ग्रामीणों की छानी, मकान, सामूहिक सिंचाई गूल, कृषि भूमि को बचाने हेतु सुरक्षा दीवार लगाने की मांग पर लोनिवि को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टी-स्टेट में निवास कर रहे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग पर डीडीओ को कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान भूमि विवाद, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता आदि सभी मामलों पर भी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsDM dehradunlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved