Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

विंटर कार्निवाल का दूसरा दिन अटल बिहारी वाजपेयी को रहा समर्पित

by Rajendra Joshi
December 25, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि विंटर कार्निवाल का दूसरा दिन अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहा

मसूरी, 25 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मंत्री गणेश जोशी गांधी चौक पर आयोजित मसूरी विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्निवाल का यह दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहा।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीद जवानों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप आवंटित किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थी, जिसने देश के दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी की निर्णायक भूमिका रही। दशकों की लंबी मांग के बाद उत्तराखंड का अलग राज्य के रूप में गठन अटल जी के नेतृत्व में ही संभव हो सका। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन की अवधारणा भी अटल जी की देन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज भी उनके पदचिह्नों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा और देशहित में उनके योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका कार्यालय में मसूरी की यातायात व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि विंटर कार्निवाल और नववर्ष के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री जोशी ने मॉल रोड एवं अन्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, एसडीएम राहुल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Winterline carnival

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

वीर बाल दिवस अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति का प्रतीक - गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved