Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Horoscope 29-07-2023: आज का राशिफल।

by Rajendra Joshi
July 29, 2023
in देहरादून
0
Horoscope

FILE PHOTO- aaj ka Rashifal

ADVERTISEMENT

मेष -:
आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी. आज आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा. आज आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी. बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें. आज आपके बच्चें आपको खुश होने की वजह देंगे. घर की परेशानियों से राहत मिलेगी.

वृष -:
आज का दिन आपके लिए उत्तम है. Horoscope आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे. आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे. छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है. आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी.

मिथुन -:
आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा. पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. आज आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सीख भी देंगे. आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेंगे. मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है . आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

कर्क -:
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा. आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें. आज आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त होंगे. ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे. जिससे ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

सिंह -:
आज का दिन समान्य रहेगा. किसी कार्य को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे. आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी बड़ी कंपनी के साथ मीटिंग करेंगे. दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा. आज आपकी उलझने कम होंगी . लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है. इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आयेगा, इसलिए समय समय पर अपना ई-मेल चेक करते रहें. आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

कन्या -:
आज का दिन यात्रा में बीतेगा. ये यात्रा ऑफिस के काम से जुड़ी होगी. यात्रा के दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है . जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. प्रतियोगी एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिलेगा. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए. आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी.

तुला -:
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा. आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं. आर्किटेक स्टूडेंट के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा.

वृश्चिक -:
आज का दिन खुशनुमा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आज आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जायेंगे. ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ होगी . परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बनायेंगे.

धनु -:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें. आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है. कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है. आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

मकर -:
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा. परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत होंगे. जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार देंगे, जिससे रिश्तों में और भी मधुर आयेगी. जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए . महिलायें घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी.

कुम्भ -:
आज का दिन सामान्य रहेगा. राजनीति से जुडे लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. आज आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी . महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें नहीं तो खर्च बढ़ सकता है.

मीन -:
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है. आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी . आज आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें. आप आज जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें तो सफलता मिलनी तय है. ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है. छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है .

Tags: Horoscope

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Dehradun : सेब पर इस बार के रेट हुए तय, इतना रहेगा Minimum Support Price (MSP)

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved