Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Horoscope 06-07-2023: आज मिथुन राशि को व्यापार में मिलेगा फायदा, जानिए अन्य का हाल

by Rajendra Joshi
July 6, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

मेष-:
किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आयेगा जिससे आप जल्द ही काम शुरू करेंगे. लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है जिससे आप थोड़ा परेशान होंगे. बेहतर होगा आज दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें. प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है. बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें. शाम को परिवार वालो के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे.

वृष-:
आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होने की संभावना है. कारोबार में वृद्धि होगी. आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाये रखेंगे. आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जिससे आपके कारोबार में फायदा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगें और अपने मन की बात शेयर करेंगें जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे. सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे. आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे.

मिथुन-:
कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी . आज आपके किसी काम में सफलता मिलने से माता-पिता खुश होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. व्यापार को बढ़ाने में आपकी मेहनत सफल रहेगी. साथ ही दूसरे लोगों से सहयोग भी प्राप्त होगा. आपकी मेहनत रंग लायेगी. आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे. जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखे, रिश्तों में मजबूती बरकरार रहेगी.

कर्क-:
आपको अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिये कुछ अच्छे मौके मिलेंगे. घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेंगे. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा. आज ऑफिस के किसी काम से कई लोगो से मुलाकात करनी पड़ सकती है. आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा.

सिंह-:
आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे. आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है. आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी. इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बहुत बढ़िया है. बहुत दिनों से मन में छुपाकर रखी कोई बात आज अपने जीवनसाथी को बता सकते हैं. अगर आप मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा. आपके रूके हुए काम पूरे होंगे.

कन्या-:
वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. किसी काम में जीवनसाथी की सलाह भी फायदेमंद रहेगी. बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा.. पडोसी किसी घरेलू काम को पूरा करने मे आपकी मदद करेंगे. माता-पिता की सेहत में सुधार होगा ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. आज बच्चे किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं. आपको उन्हें थोड़ा समय देने की कोशिश करनी चाहिए. बुजुर्गों के आशीर्वाद से दिन अच्छा बितेगा.

तुला -:
किसी बात को जानने के लिए मन उत्साहित रहेगा. खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे. किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है. मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन व्यसत्ता भरा रहेगा. ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे. लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. आप उनके साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे. दूसरों के प्रति आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा.

वृश्चिक -:
आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काफी फायदा दिलायेगा. आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे. वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी. जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा. शाम को किसी दोस्त के घर जायेंगे उसके साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा.

धनु -:
आपको दूसरों से अपने काम की बात शेयर करने से बचना चाहिए. किस्मत का साथ मिलने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है. किसी सामाजिक या धार्मिक कार्य में हाथ बटाने से आपको खुशी मिलेगी. समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा. बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए. एमटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए. आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए. आपकी सभी समस्याएं दूर होगी.

मकर -:
बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए. इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा. अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए. किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान जरूर तैयार कर लेना चाहिए. इससे आपको काम में फायदा होगा. सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा.

कुंभ -:
आज आपके आत्मविश्वास मेंबढ़ोतरी होगी. अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा. कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये कुछ नए मौके मिलने की संभावना है. जियोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. करियर में उन्नति के कई नए रास्ते खुलेंगे. परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बनायेंगे. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

मीन -:
आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा. माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे. धन लाभ के योग बनेगें. आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा. आज बच्चे आपसे खुश नज़र आयेंगे. आप दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे. कोई दोस्त आपके काम की प्रशंसा कर सकता है. कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है.

Tags: HoroscopeHoroscope 06-07-2023latest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

Joshimath के बाद अब Uttarkashi पर खतरा, मस्तादे गावँ के कई घरों में दरारें।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved