Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

यहां पर जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में जिलाधिकारी ने ली बैठक।

by Rajendra Joshi
May 20, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Here the District Magistrate took a meeting under the aegis of District Industries Center.

देहरादून 20 मई 2022 जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में जिला उद्योग केन्द्र के तत्वाधान में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत की गई है। बैठक में फार्मा प्रोडक्टस, फर्नीचर आदि के निर्यात में जनपद देहरादून को हब बनाने की संभावना पर चर्चा की गई।

-
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निर्यात प्रोत्साहन हेतु जो सुविधाएं/साधन हमारे पास उपलब्ध है, उनमें और अधिक सुधार करते हुए उनको बेहतर बनाए जाए ताकि इसका उपयोग जनपद देहरादून को निर्यात हब बनाने में सहायता मिल सकें। इसके लिए बेहतर परिवहन की सुविधा हेतु नेटर्वक बनाते हुए देहरादून को बिजनेस काॅरिडोर से जोड़े जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य के स्थानीय प्रोडक्टस को राज्य के नाम पर ही ब्राडिंग कर बाजारों में लाया जाए ताकि राज्य के स्थानीय प्रोडक्टस की मार्केट में ब्राडिंग की जा सकें। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के निर्यात हेतु सप्लाई चेन को मजबूत करने हेतु सक्रिय संगठनों/संघों को इससे जोड़ते हुए कार्य करने को कहा। निर्यात प्रोत्साहन सुविधाएं/साधन विकसित करने में जो स्थानीय स्तर पर जो बाधाएं सामने आ रही है उनका आपसी समन्वय से निस्तारण करने को कहा।

-
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रचलित स्थानीय ब्रांड को राज्य के ब्रांड हिंलास के नाम से बाजारों में उतारने तथा इसके लिए प्रक्रिया सरल बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा ताकि जनपद के ऐसे स्थानीय उत्पाद जो बहुत ही गुणवत्ता पूर्वक है किन्तु राज्य के स्थानीय ब्रांड से जोड़े जाने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण उनको इसका लाभ नहीं मिल पाने के कारण पिछड़ जाते है, इसमें प्रक्रिया सरल करने पर बल दिया जाए। साथ ही कहा कि युवाओं को दिये जाने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण में धरातलीय अनुभव को विकसित किया जाय। कहा कि राज्य की परम्परागत पद्वति को भी अनुश्रवण करने की जरूरत है। बैठक में डिप्टी डीजीएफटी भारत सरकार तसलीम अहमद द्वारा स्थानीय प्रोडक्टस के निर्यात के संबंध में प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही जनपद में स्थानीय कृषि उत्पाद के लिए शोरूम बनाने का अनुरोध किया ताकि स्थानीय उत्पादों की पहचान लोगों को कराई जा सकें।

बैठक में डिप्टी डीजीएफटी भारत सरकार तसलीम अहमद, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, आरएम सिड़कुल शिवागीं ंिसंह, एजीएम/आरएम सिड़कुल से राखी, लीड बैंक से मिनाक्षी सिंह, शिक्षा विभाग से रविन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: District Industries Center.District Magistrateआरएम सिड़कुल शिवागींजिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभालजिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमारजिलाधिकारी शिविर कार्यालयडिप्टी डीजीएफटी भारत सरकार तसलीम अहमदफार्मा प्रोडक्टसमहाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावतमुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

सीएम के निर्देशों का बड़ा असर, डीएम देहरादून ने जनपद के सभी कार्यालयों को दिए गय निर्देश।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved