Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को मिलेगा मुआवजा- गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
July 11, 2025
in देहरादून
0
File Photo : Minister Ganesh Joshi

File Photo : Minister Ganesh Joshi

ADVERTISEMENT

देहरादून, 11 जुलाई। प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष के दौरान कृषि विभाग के तहत 0.006 है0 भूमि पर नुकसान की सूचना है, जिसमें बागेश्वर जनपद में भुकटाव के कारण यह क्षति दर्ज हुई है। इसी प्रकार, उद्यान विभाग में दर्ज आकड़ों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 4773है0 में क्षति का आंगकन किया गया है। दोनों ही विभागों में हुई क्षति 33 प्रतिशत से अधिक की श्रेणी में आती है, जिसके चलते यह नुकसान आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत क्षतिपूर्ति के लिए अनुमन्य है। विभागीय अधिकारियों और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा फसलों की क्षति का मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस आकलन के आधार पर क्षतिपूर्ति की कार्रवाई गतिमान है और शीघ्र प्रभावित किसानों को मानकों के अनुसार राहत राशि वितरित की जाएगी।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा भारत सरकार के मानक के अनुसार शीघ्र कागजी कार्यवाही कर किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय टीमें जिलों में सक्रिय करने और किसानों से नियमित संपर्क बनाएं रखने के भी आदेश दिए गए हैं।

कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द सरकार किसानों की फसल का मुआवजा भारत सरकार के मानकों के अनुसार दिया जाएगा।

Tags: latest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
Health Secretary Dr R Rajesh Kumar

उत्तराखंड : बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर लगेगी लगाम- स्वास्थ्य सचिव

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved