Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Haryana Samiksha: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में आरोग्य बाईक को किया रवाना

by Rajendra Joshi
December 17, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • रक्तदान महादान – नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 16 दिसंबर:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला के पूर्व सांसद स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर माता मनसा देवी गौशाला में आयोजित रक्तदान, नेत्र जांच व हेल्थ चेकअप मेगा शिविर में शिरकत की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी गौधाम परिसर में पक्षी निवास का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य बाईक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कलाम एक्सप्रेस एम्बुलेंस का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी की जिंदगी को बचाने में रक्त एक अहम कड़ी होता है। हर किसी को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रतनलाल कटारिया एक खुशदिल इंसान थे। उनके साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव रहा। वे अपनी भाषा शैली के कारण लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं। वे एक बेबाक वक्ता थे। आज का यह शिविर उनकी यादों का शिविर है। सांसद के रूप में श्री रतनलाल कटारिया ने अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में लोगों के दिलों में अपनी विशेष छाप छोड़ी। आज उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बंतो कटारिया के प्रयासों से उनकी याद में रक्तदान, नेत्र जांच व हेल्थ चेकअप मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा को जिस लग्न और सेवा भाव से कटारिया करते थे उसी सेवा भाव को आज श्रीमती बंतो कटारिया आगे बढ़ा रही हैं।

-

रेडक्रॉस सोसाईटी व नागरिक अस्पताल, पंचकूला के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 200 से अधिक युनिट रक्त एकत्रित किया गया। श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक काॅलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-46 चंडीगढ़ के सहयोग से यह हेल्थ कैंप लगाया गया । मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वालों युवाओं की हौसला अफजाई  की और उनसे बातचीत भी की। कई युवाओं ने  20 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान किया है। ऐसे युवा दूसरों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित भी करते हैं।

भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ गुणा ज्यादा कार्य किए

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ गुणा ज्यादा विकास के कार्य किए हैं और इसी का परिणाम है कि हरियाणा में लोगों ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए वे विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार लोगों के बीच में जाकर धन्यवाद करेंगे। शीघ्र ही इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसान हित में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के लिए 70 से 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय पहले ही फैसला दे चुका है। राजनीति के कारण यह मुद्दा हल नहीं हो पा रहा।

उन्होंने कहा कि पराली के प्रबंधन पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा की तारीफ की है। हम हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भी किसानों को लाभ पहुंचा है। भावांतर भरपाई योजना भी हरियाणा की एक अनूठी योजना है, जिन फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जाता, उसके अंतराल को भावांतर भरपाई के तहत किसानों को भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि शाहबाद में सूरजमुखी आयल मिल व रेवाड़ी में सरसों तेल मिल लगाई जा रही है।

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा करेगा, हम चुनाव के लिए तैयार है।

इस अवसर पर कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Tags: breaking newsHaryana Samikshalatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
Chif Minister Sukhwinder Singh Sukhu

HPMC की सीए भंडारण क्षमता दो साल में हुई दोगुनी: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved