Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल करेंगे 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन

by Rajendra Joshi
October 7, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर । 7 अक्टूबर, 2025। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आगामी 10 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की तैयारियों के संबंध में आज कुलपति सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने की।कार्यक्रम के प्रारम्भ में निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने कुलपति एवं सभागार में उपस्थित सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

-

मीडिया के सहयोग पर प्रकाश डालते हुए इस किसान मेले को सफल बनाने की अपेक्षा की। इस अवसर पर कुलपति डा. चौहान ने बताया कि 118वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड श्री गणेश जोशी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह गांधी हाल में आयोजित होगा, जिसके उपरांत अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

कुलपति डा. चौहान ने बताया कि इस किसान मेले में विशेष आकर्षण स्मार्ट एवं डिजिटल कृषि, नवाचार और स्टार्टअप पर आधारित विद्यार्थियों के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इन नवाचारों से प्रेरणा लेकर छात्र भविष्य में उद्यमी बनने और रोजगार सृजन करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही मेले में मशरूम चाय भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा ‘श्रीअन्न’ से बने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नई फसलों की प्रजातियाँ, कृषि यंत्र, पशु उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री किसानों को प्रदर्शित की जाएंगीसंयुक्त

निदेशक प्रसार शिक्षा डा. संजय चौधरी ने बताया कि मेले में देशभर से 200 से अधिक बड़े स्टॉल धारक पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि अनेक छोटे उद्यम भी भाग ले रहे हैं। मेले में कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक, पशुपालन, औषधीय पौधे, हस्तकला, सौर ऊर्जा उपकरण और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। डा. चौधरी ने बताया कि विभिन्न बैंक, शोध संस्थान और सरकारी विभाग भी मेले में अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी किसानों तक पहुँचाएंगे।

Tags: GB Pant Universityकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved