Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा रायपुर में ‘परीक्षा पर चर्चा-2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते राज्यपाल गुरमीत सिंह

by Rajendra Joshi
January 27, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून 27 जनवरी, 2023          

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा रायपुर में ‘परीक्षा पर चर्चा-2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन करने के साथ ही उन्हें, मानसिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये गए इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम परीक्षाओं को एक नई दृष्टि देखने का नजरिया विकसित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक और शिक्षक परीक्षाओं के तनावमुक्त वातावरण से मुक्ति पा सकेंगे।

-

बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी ने बच्चों की उत्सुकता, शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता को अपने उद्बोधन से उमंग और समाधान में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन से छात्रां, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की शंकाओं का समाधान किया है। राज्यपाल ने कहा कि परीक्षाओं को बोझ के तरह न लेते हुए बच्चे परीक्षाओं को आनंद, उत्सव के रूप में लें। उन्होंने कहा कि हमें हर वक्त कुछ न कुछ अवश्य सीखते रहना चाहिए। बच्चे हमेशा सवालों के जरिये अपने शंकाओं का समाधान करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ अलग प्रतिभा होती है हमें उसे अवश्य पहचानना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई शॉर्टकट नहीं है, बच्चे हमेशा कठिन परिश्रम करते हुए अपने सपनों को साकार करें।

-
-

इस कार्यक्रम में मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी, प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता भट्ट सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Tags: Gurmeet Singh Governorनिदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारीप्रधानाचार्य डॉ.सुनीता भट्टमेयर देहरादून सुनील उनियाल गामासचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष की मिलीभगत से हुआ टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार: महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved