Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

ऋषिकेश : गंगेश्वर महादेव मंदिर समिति ने घाट के सौंदर्यीकरण होने पर नि वर्तमान महापौर अनिता ममगाईं का भव्य स्वागत

by Rajendra Joshi
March 5, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मंदिर समिति ने आग्रह किया था कुछ समय पहले नि. महापौर अनिता ममगाईं से घाट के सौंदर्यीकरण के लिए
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुशल नेतृत्व में विकास के कार्य आगे भी जारी रहेंगे : अनिता ममगाईं

ऋषिकेश : गंगेश्वर महादेव मंदिर समिति ने 72 सीढ़ी घाट पर मंगलवार को नि. महापौर अनिता ममगाईं का स्वागत अभिनंदन किया. समिति ने कुछ समय पहले घाट के सौंदर्यीकरण के लिया आग्रह किया था.

उसके बाद अनिता ममगाईं ने अपने प्रयासों से घाट का शानदार सौंदर्यीकरण करवाया. उसके बाद आज समिति ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके किये गए प्रयासों पर आभार व्यक्त किया. गंगा किनारे स्थित इस घाट पर लाइट और बेंच लगायी गयी हैं साथ ही शानदार रन रोगन भी किया गया है.

-

गंगेश्वर महादेव मंदिर जो की आस्था पथ पर स्थित है. यहाँ पर काफी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक आते हैं साथ ही स्थानीय लोग भी यहाँ पर पूजा पाठ करने और घूमने अक्सर आते रहते हैं. नि. महापौर अनिता ममगाईं ने कहा, समिति के अध्यक्ष योगेश कालड़ा ने कुछ समय पहले उनसे आग्रह किया था इस घाट का सौन्द्रय्करण हो जाएगा तो काफी अच्छा रहेगा. काफी श्रद्धालु, पर्यटक स्थानीय लोग इस घाट पर आते रहते हैं. ऐसे में देश विदेश में एक संदेश भी जायेगा क्यूंकि यहाँ की तस्वीरें अक्सर लोग अपने मोबाइल, कैमरों में कैद कर के ले जाते हैं. समिति के अध्यक्ष योगेश कालड़ा ने कहा नि. महापौर अनिता ममगाईं ने उनके आग्रह को गंभीरता से लिया और अति शीघ्र घाट का सौन्द्रय्करण करवाया. इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं और साधुवाद करते हैं.

इस अवसर पर नि. अनिता ममगाईं ने कहा इस पुण्य कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्री हरदीप पुरी का ऋषिकेश की जनता की तरफ से उनका आभार व्यक्त करती हूँ. जिनके प्रयासों से यह पुण्य कार्य हो सका. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुशल नेतृत्व में विकास के कार्य आगे भी जारी रहेंगे. साथ ही कहा ऋषिकेश के विकास के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इस अवसर पर विवेक पूरी, सुधीर कालड़ा, प्रिंस मनचंदा, राजेश मनचंदा , आलोक चावला, अजय कटारिया,संजय शर्मा, पंकज शर्मा, चेतन शर्मा, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, राजकुमारी जुगलान , रोमा सहगल, विवेक गोस्वामी, आशु अरोड़ा, अशर्फी रणावत, गौरव केंथोला, पवन शर्मा, सुधा असवाल,प्रिंस सक्सेना, भावना किशोर, राजेश्वरी लेखवार उपस्थित रहे.

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

काबीना मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते इस्कॉन के पदाधिकारी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved