Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बदरीनाथ धाम में मां गंगा के अवतरण दिवस पर धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

by Rajendra Joshi
June 16, 2024
in देहरादून
0
गंगा दशहरा पर्व
ADVERTISEMENT
  • श्री बदरीश पंडा पंचायत एवं बदरीश युवा पुरोहित संगठन के द्वारा गंगा दशहरे के अवसर पर पूजा- अर्चना एवं गंगा आरती
  • 2013 केदारनाथ आपदा के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गयी।

श्री बदरीनाथ धाम: 16 जून। पतित पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर श्री बदरीश पंडा पंचायत द्वारा गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अलकनंदा में डुबकी लगायी।

आज गंगा दशहरा के पर्व पर तीर्थपुरोहितों ने तप्तकुंड के निकट स्थित गांधी घाट पर श्री विष्णुपदी गंगा – अलकनंदा की विधिवत पूजा अर्चना की तथा पूजा के बाद मां गंगा को खीर का भोग चढाया फल- फूल, वस्त्र भेंट किये तत्पश्चात मां गंगा की आरती उतारी। इस अवसर पर जन कल्याण की कामना की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी का जीवन मां ग़गा की तरह निश्चल- निर्मल बना रहे तथा सभी लोग मां गंगा की तरह परोपकार के गुणों के परिपूर्ण हों।

-

उल्लेखनीय है कि शास्त्र प्रमाण के अनुसार आज के दिन ही राजा भगीरथ की तपस्या से उनके पूर्वजों के उद्धार के लिए मां गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से भगवान शिव की जटाओं में आयी फिर भगवान शिव ने अपनी दो जटाये खोली जिनसे एक धारा के रूप में भगीरथी बनी तथा एक धारा विष्णुपदी गंगा अर्थात अलकनंदा धरती पर अवतरित हुई। इस अवसर श्री केदारनाथ में 2013 में आयी आपदा के दिवंगतों को भी श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी।

बदरीनाथ धाम में गंगा पूजन में हजारों देश- विदेश से आये तीर्थयात्री भी शामिल हुए पूजा अर्चना आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि सैकड़ो वर्षों पूर्व से श्री बदरीनाथ धाम तपस्यारत ऋषि- मुनियों द्वारा गंगा जी का पूजन किया जाता रहा है। बदरीनाथ में भगवती माई, बाबा नीमकरोली महाराज, आदि भी बदरीनाथ धाम में रहे तथा गंगा आरती उनके सानिध्य में संपन्न होती रही।
कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने भी विचार व्यक्त किये। पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी तथा उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर ने गंगा दशहरा की बधाई दी तथा सभी तीर्थयात्रियों, तीर्थपुरोहितों एवं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति का आभार जताया।

इस अवसर पर मंदिर समिति पूर्व सदस्य आचार्य नरेशानंद नौटियाल, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, तीर्थ पुरोहित प्रभाकर बाबुलकर, श्री बदरीश पंडा पंचायत के सचिव रजनीश मोतीवाल,सह सचिव राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया सदस्य प्रदीप भट्ट,अजय बंदोलिया, तीर्थपुरोहित महा पंचायत के महामंत्री डा. बृजेश सती,
ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित स़गठन अध्यक्ष उमेश सती, विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के पदाधिकारी एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Tags: bktc

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के दिवंगतों को श्रद्धांजलि व्यक्त की

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved