Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
February 28, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 28 फरवरी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से समस्त कृषि उद्यमी अभ्यर्थी प्रशिक्षार्थी के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि प्रशिक्षार्थियों द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतरता प्रदान करते हुए पूर्ण किए जाने हेतु निवेदन किया गया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस निर्णय से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षार्थियों के भविष्य, शैक्षणिक समय एवं उनके व्यावसायिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रशिक्षार्थियों ने इस कार्यक्रम में समय, संसाधन एवं आशाओं के साथ सहभागिता की है, ऐसे में बैच निरस्तीकरण से उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक निरंतरता बाधित होगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि प्रशिक्षार्थियों के हितों, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शैक्षणिक समय को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय पर संवेदनशीलतापूर्वक पुनर्विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतरता दी जा सके।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशिक्षार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved