Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘‘सेवा पखवाड़ा’’

by Rajendra Joshi
September 12, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली बैठक, सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के दिए निर्देश
  • सेवा पखवाडे में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ होंगे वृहद कार्यक्रम।

देहरादून 12 सितंबर,2025 (सू.वि) | प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा पखवाडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर मा. स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनपद देहरादून के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सेवा पखवाडे के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, प्रदर्शनी, संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सेवा पखवाडे के तहत 17 सितंबर को देहरादून पटेल नगर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले मेघा इवेंट की रूपरेखा भी तैयार की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद देहरादून में कम से कम 01 लाख लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाए। सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्रों तथा ब्लॉक स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाए। समुदाय स्तर पर गांव एवं वार्डाे में स्वास्थ्य विचारों के साथ ही 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाए। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों से लाभान्वित हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को अंतर्विभागीय अपेक्षित समन्वय बनाते हुए सेवा पखवाडा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

-

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर 17 सितंबर को देहरादून पटेल नगर मेडिकल कॉलेज में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद एवं विधायकगण भी प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य शिविर में सभी निशुल्क सेवाए प्रदान कर आम जनता को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रायपुर ब्लाक मुख्यालय में 17 सितंबर को वृहद बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा पखवाड़े के दौरान मसूरी, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, सहसपुर, सहिया, चकराता एवं नगर निगम देहरादून में वृहद बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड कालसी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर और डोईवाला में ग्राम पंचायत स्तरों पर भी 314 पीएचसी, सीएचसी के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में सामान्य ओपीडी, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, गैर संचारी रोग, टीबी स्क्रीनिंग, टीकाकरण, पैथोलॉजी जांच, परिवार नियोजन, निःशुल्क औषधि, विशेषज्ञ ओपीडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रक्तदान एवं ई-रक्तकोष पंजीकरण आदि सभी सेवाएं दी जाएंगी।

बैठक में मिशन निदेशक मनुज गोयल, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा सहित शहरी विकास, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Tags: dhan singh rawatDM dehradun

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Almora News: उगता सूरज सी.एल.एफ की आयोजित की गयी वार्षिक आम सभा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved