Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली विभागीय सचिव,अधिकारियों व प्रदेश के समस्त जिलों के राशन डीलरों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

by Rajendra Joshi
January 19, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

खाद्य मंत्री रेखा आर्या का बड़ा एक्शन ,पिथौरागढ़ के जिलापूर्ति अधिकारी को लापरवाही पाए जाने के चलते किया सस्पेंड

सभी जिलापूर्ति अधिकारी 15 दिनों के भीतर करें राशन डीलरों के लंबित बिलों का भुगतान-रेखा आर्या

एक वर्ष से अधिक समय से राशन नही लेने वाले लोगों को करें चिन्हित,दिया जाए नोटिस-रेखा आर्या

सस्ते गल्ले की दुकानों के बाहर सार्वजनिक किया जाए अपात्र कार्ड धारकों के नाम-रेखा आर्या

देहरादून: आज प्रदेश की खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलो की मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में सचिव, विभागीय अधिकारियों व प्रदेश के समस्त जिलों के राशन डीलरों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में राशन डीलरों ने अपने मानदेय, बिलिंग, भाड़ा, बायोमेट्रिक, डोर स्टेप डिलीवरी संबंधित विभिन्न समस्याओं को उठाया जिसके क्रम में खाद्य मंत्री ने उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

-

बैठक में राशन डीलरों द्वारा पिथौरागढ़ जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा विगत 2020 से बिलो के भुगतान ना किये जाने का मामला उठाया जिसको लेकर खाद्य मंत्री ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पिथौरागढ़ के जिलापूर्ति अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार डीलरों के साथ सदैव खड़ी है लेकिन अगर विभागीय अधिकारी ही इस प्रकार की लापरवाही करेंगे तो यह बर्दाश्त नही की जाएगी।साथ ही सभी जनपदों के डीएसओ को यह निर्देश दिए गए कि वह सभी 15 दिनों के भीतर राशन डीलरों के बिल का भुगतान अवश्य करें । साथ ही ऐसे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखें:- अधिकारी अनावश्यक कमरे न घेरे, जिनकी आवश्यकता वही रुकें: महाराज

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जल्द ही राशनकार्ड धारकों को वर्ष 2023-24 में 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक प्रतिमाह प्रति कार्ड का वितरण किया जाएगा जिसके हेतु बजट का प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्द ही इसे कैबिनेट में प्रस्ताव बनाकर लाया जाएगा।

वही राशन डीलरों ने बॉयोमेट्रिक मशीन की असुविधा के बारे में मंत्री रेखा आर्या को अवगत कराया जिसके संबंध में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बॉयोमेट्रिक वितरण हेतु अच्छी गुणवत्ता के लैपटॉप और ई-पॉज मशीन लगाए जाने हेतु स्थाई समाधान के लिए विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। ऐसी जगह जहां पर बॉयोमेट्रिक में दिक्कतें आ रही है वहां पर रजिस्टर के जरिये लोगो को राशन देना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी लाभान्वित व्यक्ति राशन से वंचित ना रहे। कहा कि राज्य के 196 खाद्यान्न गोदामो में से लगभग 160 गोदामो में इलेक्ट्रॉनिक वैट मशीन लगा दी गईं हैं शेष सभी गोदामो में इलेक्ट्रॉनिक वैट मशीन लगाने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं।

खाद्य मंत्री ने सभी जिलापूर्ति अधिकारी व राशन डीलरों को यह निर्देशित भी किया कि ऐसे लोग जो अपात्र है और पात्र का राशन प्राप्त कर रहे है उनके नामो की लिस्ट संबंधित राशन की दुकानों के बाहर चस्पा करें ताकि लोगो को उनके बारे में पता चल सके और वह ऐसे लोगो को चिन्हित कर के उनकी शिकायत विभाग को करें।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान एक बड़ा निर्णय लेते हुए ऐसे लोगो के कार्ड को निरस्त करने के निर्देश भी दिए जिन्होंने विगत एक वर्ष या 6 माह से अपने कार्ड से राशन का उठान नही किया है । उन्होंने कहा कि ऐसे कार्डधारकों को चिन्हित किया जाएगा और उसके पश्चात उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा कि आखिर उनके द्वारा राशन क्यों नही लिया जा रहा है अगर इस स्थिति में संबंधित व्यक्ति जवाब नही देता है तो उनके कार्ड को निरस्त किया जाएगा ।

इस अवसर पर सचिव खाद्य ब्रजेश संत जी, उपायुक्त पीएस पांगती, आरएमओ सीएम घिल्डियाल जी सहित जिलापूर्ति अधिकारी व राशन डीलर उपस्थित रहे।

Tags: आरएमओ सीएम घिल्डियालउपायुक्त पीएस पांगतीमंत्री रेखा आर्यासचिव खाद्य ब्रजेश संत जी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

राज्यपाल ने आज ‘‘TedX Mussoorie’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved