Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील; अलर्ट पर पुलिस

by Rajendra Joshi
July 21, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के किसान महापंचायत के लिए दिल्ली कूच पर निकल पड़े हैं. दिल्ली के किसान घाट पर भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करवाने समेत किसानों की मांगो को लेकर विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. शंभू बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इलाके के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.-

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर बंद

​शंभू बॉर्डर के बंद होने के कारण, दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों का पालन करें.

दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

  • मार्ग 1:अंबाला छावनी ➔ चंडीगढ़ मार्ग ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ पंजाब
  • मार्ग 2:लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं

​पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

  • मार्ग 1:राजपुरा ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ अंबाला छावनी ➔ दिल्ली
  • मार्ग 2:राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं.

    राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी-

    दिल्ली में किसानों के प्रस्तावित कूच को देखते हुए राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमापुरी स्थित अप्सरा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ व्यापक बैरिकेडिंग की है. यह इलाका शाहदरा जिले के सीमापुरी थाना क्षेत्र में आता है, जहां आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस का उद्देश्य किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री को नियंत्रित करना है. किसान आज किसान घाट पहुंचकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. इसी को देखते हुए सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अप्सरा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच समन्वय भी बनाया गया है. गाजियाबाद के एसीपी ने मौके का निरीक्षण किया. सीमा पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

    विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को किसान घाट पर सुबह 8.30 बजे से होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए एक एडवाइज़री जारी की. दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट DTC डिपो और IP फ्लाईओवर से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है.गाड़ी चलाने वालों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट DTC डिपो रोड, राजघाट DTC बाईपास रोड और आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि भीड़ के कारण वहां ट्रैफिक पर असर पड़ने की उम्मीद है.

    शंभू बॉर्डर पर पुलिस तैनात

    शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है.

    • शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान

      पंजाब के किसान भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे हैं. जिसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है.

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

लक्सर पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे में मिले शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved