Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चार राज्यों में पूर्व सैनिकों को मिली अतिरिक्त नौकरी का अवसर – UPNL एमडी ने विभागीय मंत्री को दी जानकारी

by Rajendra Joshi
September 27, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 27 सितम्बर। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे०एन०एस० बिष्ट (से.नि.) ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को एक बैठक के दौरान अवगत कराया कि पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार अवसरों का दायरा और विस्तृत हो गया है। उन्होंने बताया कि डीजीआर (डायरेक्टोरेट जनरल रीसैटलमेंट) द्वारा चार राज्यों – मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट स्वीकृत किए गए हैं।

ब्रिगेडियर बिष्ट ने जानकारी दी कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स से पूर्व सैनिकों को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपनल लगातार यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि राज्य और देशभर में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

-

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व सैनिकों के हित में एक सराहनीय कदम है, जिससे उन्हें बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि.) निधि बधानी भी उपस्थित रहीं।

Tags: UPNlमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

विश्व पर्यटन दिवस पर NUEGO ने देहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू की

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved