Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करें जलसंस्थान एवं जलनिगम: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
April 12, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 12 अप्रैल। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में जलनिगम एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लंबित पेयजल योजनाओं को शासन स्तर से शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाए और स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी, सुंदर सिंह पयाल, ग्राम प्रधान संजय राणा, सचिन कुमार, जलस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार पाल, जल निगम के ईई सत्येन्द्र पुंडीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां तेज, धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved