Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

BKTC की यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद की कवायद

by Rajendra Joshi
March 26, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चारधाम यात्रा की यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु निर्देश
  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के दिशा निर्देश में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी तैयारियों में जुटे।
  • बीकेटीसी मुख्यकार्यकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंच यात्रा पूर्व तैयरियों की रूपरेखा का किया आंकलन।

BKTC: बदरी-केदार यात्रा मार्ग पर समिति की कार्यालय/ विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जोशीमठ कार्यालय सभागार में बैठक। देहरादून /गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग 26 मार्च। सरल सुगम आगामी चार धाम यात्राकाल 2025 में यात्रियों के सुविधा हेतु व्यवस्थाओं को सुचारू किये जाने के लिए धामों के कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के की पहल तथा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय एवं पर्यटन सचिन कुर्वे के दिशा निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा संचालित समस्त विश्राम गृहों/कार्यालय को सुव्यवस्थित किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है तथा इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के नेतृत्व में समिति का दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा एवं यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु रूपरेखा का आंकलन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया।

व्यवस्थाओं की पड़ताल एवं आवश्यक सुधार हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा मार्ग स्थित विश्राम गृहों कार्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम के अनुसार बीते कल मंगलवार बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने निरीक्षण शुरू किया उसके पश्चात आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल यात्रामार्ग स्थित विश्राम गृह क्रमश: टिहरी, घनसाली, कर्णप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, तथा जोशीमठ का निरीक्षण किया। जोशीमठ में कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य कार्याधिकारी ने सभी कर्मचारियों को आगामी यात्रा की तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिये इस दौरान सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट सहित सभी अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।

-

आज प्रातः बुधवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के साथ सहायक अभियंता विपिन तिवारी सहित अधिकारियों का दल श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं के निरीक्षण अवलोकन हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर, बस टर्मिनल स्थिति स्वागत कार्यालय, समिति के विश्रामगृहों, दर्शन पथ , तप्तकुंड परिसर, अलकनंदा घाट, का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी शीतकाल में श्री बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से मिले तथा उनका हालचाल जाना।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में कही- कही एक से डेढ फीट तक बर्फ है रैन शैल्टर को थोड़ा बहुत नुकसान को छोड़ दें तो मंदिर समिति की सभी परिसंपत्तियां सुरक्षित है तथा बर्फवारी से कोई नुक़सान नही हुआ है। सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के परिसर में चारफीट तक बर्फ जमी हुई है तथा दर्शन पंक्ति में बने रैन शैल्टर कहीं कहीं पर क्षति ग्रस्त देखे गये है।
श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण से पहले मुख्यकार्यकारी ने योग ध्यान बदरी, पाण्डुकेश्वर मंदिर का की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बदरीनाथ धाम में इस दौरान सहायक अभियंता विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर भागवत मेहता भी मौजूद रहे

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 27 मार्च बृहस्पतिवार को मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल श्री नृसिंह मन्दिर, ज्योतिर्मठ कार्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में दर्शन के पश्चात 28मार्च को मुख्यकार्याधिकारी श्री ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के पश्चात ऊखीमठ कार्यालय एवं बीकेटीसी के गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड, कालीमठ, कलियासौड़, श्रीनगर ( गढ़वाल ) एवं रुद्रप्रयाग विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे।
29 मार्च को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी पौड़ी, देवप्रयाग तथा ऋषिकेश स्थिति विश्राम गृहों चंद्रभागा विश्राम गृह तथा रेल्वे रोड स्थित चेला चेतराम विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे एवं कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

अधिकारियों -कर्मचारियों को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के कार्यक्रम सम्बन्धित पटलों की अद्यतन् सूचना एवं पत्रावली सहित निर्धारित समय में उपस्थित रहने हेतु कहा गया है।

Tags: bktcbreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved