Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

“दून स्वच्छता चौपाल” का शुभारंभ करते राज्यपाल गुरमीत सिंह

by Rajendra Joshi
February 3, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को महिंद्रा ग्राउंड में देहरादून छावनी परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय “दून स्वच्छता चौपाल” का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीक से बने कूड़ा निस्तारण उपकरणों व प्लास्टिक वेस्ट से बने उत्पादों की जानकारी ली।

राज्यपाल ने कार्यक्रम में लगे स्टॉल्स की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा वेस्ट मटेरियल को बेस्ट मटेरियल के रूप में परिवर्तित कर उसको उपयोगी बनाया है, जो कि सराहनीय है।

-
-

उन्होंने छावनी परिषद को इस आयोजन हेतु बधाई देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि प्लास्टिक और वेस्ट मटेरियल पर गंभीरता से विचार किया जाए व अपने आसपास इसके प्रति जन- जागरूकता फैलाई जाए।

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2014 से देश में स्वच्छता को लेकर एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है, जिसे प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के रूप में आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव की शुरुआत है और आने वाले समय में यह बदलाव की लहर बहुत दूर तक जाएगी।

-
-

राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद समस्त शहरी निकाय एवं पंचायत प्रमुख से अपेक्षा की है कि वे सभी अपने क्षेत्रों में इंदौर मॉडल को अपनाते हुए अपने नगर निकायों को स्वच्छ बनाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता मित्रों का सम्मान करना बेहद जरूरी है, उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्र ईश्वर के सबसे बड़े दूत के रूप में होते हैं, जो हमारे आसपास स्वच्छता बनाए रखने में हमारे सहयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है, भारत के साथ ही उत्तराखण्ड भी विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए हमें हमारे पर्यटक स्थलों पर साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। हमारे धार्मिक एवं पर्यटक स्थल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी, जिसके जरिए प्रदेश की आर्थिकी में भी वृद्धि होगी।

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस दो दिवसीय चौपाल के माध्यम से सभी नगर निकायों के प्रतिनिधि एक संकल्प को लेकर जाएँगे और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर उसको उत्कृष्ट बनाएँगे।

इस दौरान महानिदेशक रक्षा सम्पदा अजय कुमार शर्मा, निदेशक रक्षा संपदा डा. डीएन यादव, कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) के अध्यक्ष अनूप नौटियाल, कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: big breakingbreaking newsDehradun newslatest newsNews updatesuttarakhand news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सातवें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर रीजनल साइंस सेंटर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते राज्यपाल गुरमीत सिंह

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved