Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून में हुई जिला पंचायत समिति की बैठक, जानें क्या-क्या हुए मुख्य निर्णय

District Panchayat Samiti meeting held in Dehradun, know what were the main decisions

by Rajendra Joshi
December 3, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

शनिवार को जिला पंचायत देहरादून की अध्यक्ष मधु चौहान की अध्यक्षता जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई।

-

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदन में सदस्यों द्वारा पारित प्रस्ताव एवं उठाए गए मुद्दों पर कार्यवाही करें तथा जनप्रतिनिधियों के भी संज्ञान में लाए। साथ ही निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों को प्रस्ताव बनाते समय तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के समय अवगत करा दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो प्रस्ताव दिए जा रहे है उसकी प्रगति के साथ ही यदि ऐसे प्रस्ताव है जिन पर कार्य उनके स्तर पर संभव नहीं है इसकी जानकारी भी जनप्रतिनिधियों दी जाए।

यह भी देखें…विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश

पढ़े, विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश

बैठक में सदस्यों द्वारा प्रमुखता से अपनी क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाया, जिस पर अध्यक्ष ने अध्यक्ष ने सम्बन्धित विभगों के अधिकारियों को योजना के प्रस्ताव बनाने तथा क्रियान्वयन के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करायें। बैठक में सदस्यों ने वन क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों के साथ हो रही समस्या से अवगत कराया। बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा मलान व तिमली रेंज में वन विभाग द्वारा सामाजिक कार्यों में लकड़ी चुगान की अनुमति का अनुरोध किया गया। इसी प्रकार वन क्षेत्रों के अन्तर्गत आ रही सड़कों को पक्का करने का अनुरोध किया गया। साथ ही विकासनगर यमुना किनारे आवंटित पट्टे क्षेत्र में अवैध खनन का मुदा भी सदस्यों द्वारा उठाया गया। इसी प्रकार लोनिवि में सड़क निर्माण एवं मरम्मत हेतु भेजे गए प्रस्ताव में स्वीकृति की जानकारी न दिए जाने संबंधी शिकायत सदस्यों द्वारा की गई।

यह भी देखें…देहरादून- मतदान सूची को लेकर जिलाधिकरी ने दिये ये महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की स्थानीय समस्याओं को अपने स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें यदि जिलाधिकारी एवं शासन स्तर की समस्याओं को प्रेषित करने के निर्देश दिए साथ ही जो आवेदन/शिकायतें आ रही है उनका निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सदन में सदस्यों द्वारा उठाये जा रहे प्रकरणों का संज्ञान लें तथा उन पर कृत कार्यवाही से भी संबंधित को अवगत कराएं।

यह भी देखें…विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणा, पढ़े पूरी खबर

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुण्डीर, जिलाधिकारी सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, संतोषी, रामपाल, मदनलाल, सूर्य प्रताप सिंह, मीरा जोशी, अंजिता पंवार, गीताराम तोमर, गीता देवी, गीता चौहान, बनीता, श्रीमती दयामती, हरिबहादुर, धीरज, अंजू देवी, प्रंशात कुमार जैन, पूजा रावत, राजेश बलूनी, रंजिता, खेमलता, नाजनीन नुसरत, रिहाना खातून, अश्वनी बहुगुणा, टिना सिंह, अनिता, संजीव सिंह चौहान, रीना रांगड़, दिव्या बेलवाल, ब्लॉक प्रमुखगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहानजिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुण्डीरजिला पंचायत देहरादूनजिलाधिकारी सोनिकामुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

वन टाइम सेटेलमेंट के तहत शीघ्र बनेगी एक पॉलिसी : मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved