Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्राथमिक विद्यालय कुड़ियाल में जनमानस की समस्याओं को सुनती जिलाधिकारी सोनिका

by Rajendra Joshi
February 25, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
देहरादून 25 फरवरी

जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्राम कुड़ियाल (थानो) में भ्रमण के प्राथमिक विद्यालय कुड़ियाल में जनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी ने उनके गांव में आने पर आभार व्यक्त किया तथा मांगल गीत से जिलाधिकारी का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुडियाल से प्रकाशपंत मार्ग तक 800 मी0 सड़क निर्माण हेतु वन क्षेत्र में स्वीकृति की मांग पर जिलाधिकारी ने स्वीकृत शासनादेश से अवगत कराने पर क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

-

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कों निर्देशित किया भ्रमण कार्यक्रम जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उन पर संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करते हुए निस्तारण आख्या प्रस्तुत करें। प्राप्त शिकायतों में राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण, बाल विकास, नलकूप खण्ड, सिंचाई, लघु सिचंाई, विद्युत, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, दूरसंचार निगम लि0, पर्यटन,लोनिवि,जल संस्थान, पेयजल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

इस दौरान शिकायतकर्ता सरोजनी देवी ने विद्युत पोल से करेंट आने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कार्यवाही करने तथा ग्रामवासियों की पोल एवं ट्रांस्फार्मर शिफ्ट करने तथा झूलती विद्युत तारों को ठीक करने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 विद्युत विभाग को आश्वश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम कुडियाल में हाथियों से फसलों की सुरक्षा करने हेतु सुरक्षा बाड़ लगाने की शिकायत पर वन विभाग को निर्देशित किया गया, जिस पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि उक्त क्षेत्र में 10 किमी का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा थानों चौक पर सुलभ शौचालय न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी रायपुर एवं तहसीलदार डोईवाला को समन्वय करते हुए भूमि चयनित कर शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों द्वारा बरसात से नहर क्षतिग्रस्त होने से फसलों में सिंचाई की दिक्कत होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, जिस लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है, जिलाधिकारी ने समन्वय करते हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

-

इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली पेंशन आवेदन में आय प्रमाण पत्र की बाध्यता होेने तथा निर्धारित मानकों में शिथिलता देने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासी बलबीर सिंह मनवाल एवं ग्राम वासियों ने जाखन-भिदालना नदी से खेती सिंचाई पानी को सीमित करने नदी के बहाव बदलने से वन क्षेत्र एवं आबादी क्षेत्र में पानी घूसने से भविष्य में समस्या उत्पन्न होने की शिकायत पर नदी चैनलाईज कार्य कराये जाने का अनुरोध किया, जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई, जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इसका 2.11 करोड़ उक्त कार्यों हेतु स्वीकृत है।

इसी प्रकार ग्रामवासियों द्वारा थानों, रामनगर, कुडियाल आदि क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाले स्त्रोत में 500 मीटर पर बरसात में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होती हैं बरसात में झील बन जाती है पानी का बहाव बदल रहा है, सर्वे करने का अनुरोध किया इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई, वन, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासी निमादेवी ने अपनी पौत्री आरूषी जिसके पिता का देहांत हो गया है तथा पौत्री का एक हाथ ठीक से काम नहीं करता है जिसका प्रमाण-पत्र बनवाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया बच्ची की फिजियोंथैरपी कराई जाए इसके लिए आरबीएसके वाहन की सेवा ली लाए।

ग्रामवासियों द्वारा ग्राम कुडियाल में आंगनबाड़ी भवन बनाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने सीडीपीओ से सम्बन्धित ग्राम प्रधान से प्रस्ताव प्राप्त करते हुए शिक्षा विभाग से अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में मोबाईल टावर लगाये जाने की मांग पर दूरसंचार निगम के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। ग्रामवासियों द्वारा थानों से जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करने के अनुरोध पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश को निर्देशित किया। साथ ही ग्रामसमाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार डोईवाला को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

किसान सम्मान निधि की किश्त कई किसानों के खाते में न आने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया जिस कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कैम्प लगाकर डाटा प्राप्त कर लिया गया है। क्षेत्र में सिंचाई की समस्या की शिकायतों पर नलकूप खण्ड के अधिकारियों को कृत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने होम स्टे योजना का प्रचार-प्रसार किये जाने का अनुरोध किया।

इस अवसर खण्ड विकास अधिकारी रायपुर चक्रधर सेमवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ शाहजहां, विद्युत, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत, लोनिवि, विन विभाग, उद्यान विभाग, जल संस्थान, नलकूप सिंचाई, विद्युत,खाद्य,पंचायतीराज, स्वास्थ्य आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्राम प्रधान कुडियाल महेश कुकरेती, ग्राम प्रधान कोटी रेखा बहुगुणा, ग्राम प्रधान रामनगर डांडा रविन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रितू खत्री, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकताओं सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsDM Sonika

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

सोनिया गांधी ने रायपुरवेश में कर दिया इशारा, कहा-मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त…

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved