Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्या सुनती जिलाधिकारी सोनिका।

by Rajendra Joshi
September 12, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


 

देहरादून 12 सिंतबर 2022, जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 66 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े समस्त उप जिलाधिकारी एवं बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनमानस की समस्याएं अपने स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि जनमानस को अपनी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु अनावश्यक न भटकना पड़े। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित समाचार पत्रों एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का स्वतः संज्ञान लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में व्हीलचेयर पर पहुंचे एक दिव्यांग फरयादी द्वारा अपने किरायेदार द्वारा किराया न देने तथा धमकाने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित की शिकायत निस्तारण कराने के निर्देश दिए वहीं एक फरयादी द्वारा राशन कार्ड स्थानानतरण न होने की समस्या/शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मौके पर से ही फरयादी का राशन कार्ड स्थानानतरण की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायत एक बार जनसुनवाई में आ गई है, उसका समयावधि में निस्तारण करें तथा संबंधित को भी सूचित करें यदि किसी शिकायत के निस्तारण में समय लग रहा है तो इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनुसनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्यतः सड़क क्षतिग्रस्त, अवैद्य निर्माण, भूमि का सीमांकन कराने, कृषि भूमि पर सुरक्षा दीवार, सम्पत्ति विवाद, आर्थिक सहायता, सेवायोजित करने, स्कूल में दाखिला दिलाने, सीवर खुले में बहने, सड़क घेरकर बनाए जा रैम्प हटाने, परिजनों द्वारा घर बेचने का प्रयास, शस्त्र लाइसेंस, आदि शिकायते प्राप्त हुई। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को झुलती तार व्यवस्थित कराने, शिक्षा विभाग को स्कूल में जर्जर भवनों को चिन्हित कर मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाने, सीएमओ को मसूरी में पोस्टमार्टम हाउस ,सीएचसी, पीएचसी में कक्ष रैम्प आदि आवश्यक प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के.के. मिश्रा, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, प्रशिक्षु आई ए.एस वरूणा अग्रवाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, अधि0अभि0 डी.सी नौटियाल, स्वास्थ्य, नगर निगम, एमडीडीए, समाज कल्याण, खेल, शिक्षा सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे तथा एसडीएम डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: अधि0अभि0 डी.सी नौटियालअपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के.के. मिश्राअपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशीउप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापालऋषिकेशएमडीडीएएसडीएम डोईवालाखेलचकराताजिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खानजिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमारजिलाधिकारी सोनिकानगर निगमनगर मजिस्टेªट कुश्म चैहानप्रशिक्षु आई ए.एस वरूणा अग्रवालमुख्य विकास अधिकारी झरना कमठानविकासनगरशिक्षासमाज कल्याणस्वास्थ्य

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

जागेश्वर विधायक का बड़ा ऐलान ग्राम सभाओं के विकास हेतु ₹2,00,000 देने की घोषणा।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved