Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

by Rajendra Joshi
May 6, 2024
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

चुनाव आयोग ने दी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतु कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

-

सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन के लिये दो कार्डियोलॉजिस्ट तथा तीन कैथ लैब टेक्निशियन की तैनाती की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से भी उक्त पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में विभागीय सचिव आर. राजेश कुमार ने मिशन निदेश, एनएचएम को पत्र जारी कर कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के रिक्त 05 पदों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। डा. रावत ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को खास फायदा मिलेगा।

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के चलते प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग ने चारधाम यात्रा को दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट एवं कैथ लैब टेक्नीशियन के पदों को भरने, यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों के लिये हेल्थ एडवाजरी करने, चिकित्सा सुविधाओं तथा तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श से अवगत कराये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती करने की मंजूरी दे दी है।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता खत्म

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved