Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते विभागीय मंत्री जोशी

by Rajendra Joshi
March 6, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 05 मार्च। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र पोषित योजनाओं में बीवी जीरामजी, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की प्रगति पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य वित्त पोषित योजनाओं जैसे मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना तथा एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

-

विभागीय मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के आजीविका संवर्धन पर जोर देते हुए अधिकारियों को महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

बैठक के दौरान ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के उत्पादों को आर्मी की कैंटीन में उपलब्ध कराने के विषय में भी चर्चा की गई ताकि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: कृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

पोस्ट बजट वेबिनार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लिया वर्चुअल हिस्सा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved