Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने JJM Digital Academy की स्थापना की

by Rajendra Joshi
July 23, 2023
in देश
0
-
ADVERTISEMENT

Delhi News :

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जल और स्वच्छता कर्मियों की क्षमता निर्माण के लिए जेजेएम डिजिटल अकादमी का उद्घाटन किया
  • जेजेएम और ईसीएचओ ने ज्ञान का लाभ उठाने और इसे जेजेएम डिजिटल अकादमी के माध्यम से सभी हितधारकों के लिए लागत प्रभावी तरीके से सुलभ कराने के लिए हाथ मिलाया है

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 21 और 22 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर जेजेएम डिजिटल अकादमी की स्थापना के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और ईसीएचओ इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। जेजेएम डिजिटल अकादमी के ऑनलाइन पोर्टल का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा केन्‍द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन और अपर सचिव एवं मिशन निदेशक एनजेजेएम विकास शील की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

-

ईसीएचओ इंडिया, एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसने जेजेएम डिजिटल अकादमी की स्थापना में विभाग की सहायता की है। अकादमी के माध्यम से, विभाग का लक्ष्य विभिन्‍न प्रशासकों, इंजीनियरों, पंचायत पदाधिकारियों, तकनीशियनों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और पैदल सैनिकों जैसे जल आपूर्ति कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न हितधारकों की क्षमता का निर्माण करना है। अकादमी इन्हें मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में अपना प्रभावी योगदान देने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सुसज्जित करेगी। अकादमी ज्ञान साझा करने और भावी शिक्षार्थियों के भविष्‍य के संदर्भ के लिए सभी सत्रों की रिकॉर्डिंग के माध्‍यम से एक भंडार भी बनाएगी।

हितधारकों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रमुख संसाधन केन्‍द्र (केआरसी) और कार्यान्‍वयन सहायता एजेंसियां (आईएसए) जेजेएम डिजिटल अकादमी मंच पर ऑन बोर्ड होंगी। राष्‍ट्रीय और राज्‍य सरकारें भी अपनी श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए सत्रों का आयोजन करेंगी। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से ज्ञान सामग्री उपलब्‍ध कराने के लिए कई संयुक्‍त राष्‍ट्र और द्विपक्षीय एजेंसियां आर डब्‍ल्‍यू पीएफ साझेदारों, ट्रस्‍ट फाउंडेशन और संस्‍थानों और नागरिक समाज संगठनों ने हाथ मिलाया है। ये अपने-अपने कैलेंडर प्रकाशित करेंगे और उन्‍हें सही जगह और सही समय पर सही ज्ञान प्रदान करने के लिए फील्ड अधिकारियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को उपलब्‍ध कराएंगे।

जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि भागीदारों, सरकार और समुदायों के सामूहिक प्रयासों के माध्‍यम से सृजित ऊर्जा घरों में जल आपूर्ति की स्थिरता के लिए सही माहौल तैयार करेगी। जेजेएम डिजिटल अकादमी इस ऊर्जा का लाभ उठाने के लिए एक मंच उपलब्‍ध कराती है।

Tags: JJM Digital Academy

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
Horoscope

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जान‍िए 24 जुलाई 2023, दिन-सोमवार का सभी राश‍ियों का राश‍िफल

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved