Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री गणेश जोशी से की उत्तराँचल महिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात।

by Rajendra Joshi
February 10, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT


प्रधानमंत्री से ‘ राजपथ’ की तर्ज पर ब्रिटिश कालीन ‘राजभवन’ का नाम बदलने की मांग

देहरादून, 10 फरवरी

उत्तराँचल महिला एसोसिएशन (उमा) अध्यक्ष साधना शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री गणेश के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक पत्र प्रेषित किया। जिसमें ‘राजपथ’ की तर्ज पर ब्रिटिश कालीन ‘राजभवन’ का नाम बदलने हेतु आग्रह किया गया। उमा अध्यक्ष साधना शर्मा ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि अभी कुछ दिनों पूर्व दिल्ली स्थित ‘राज पथ’ जिसे वर्ष 1955 से पूर्व ‘किंग्स वे’ यानि ‘राजा का रास्ता’ नाम से जाना जाता उससे राजसी शब्द का एहसास होता था, इसलिए उसका नाम अब ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया है।

-

इसी भांति ब्रिटिश समय से ‘गवर्नर हाउस’ जिसे हिन्दी भाषा में ‘राजभवन’ के नाम से पुकारा जाता है से भी ब्रिटिश हुकुमत व राजसी शब्द का एहसास होता है। आजादि के 75 वर्ष बाद प्रजातंत्र में इस तरह के नाम शोभनीय नही लगते। जिन्हें तुरंत बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा राज्यों के हिसाब से जैसे उत्तराखण्ड राजभवन के स्थान पर ‘उत्तराखण्ड नियंत्रक निवास ‘उत्तराखंड भवन, उत्तराखण्ड सदन आदि नामों पर विचार किया जा सकता है। इसी तरह दूसरे राज्यों में उन राज्यों का नाम आ जाए। जिसपर मंत्री जोशी ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष साधना शर्मा, अलका अग्रवाल, रीता ज़ोरावर, प्रतिमा मोहन, अर्चना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags: cabinet minister ganesh joshidehradunDehradun newsUTTARAKHAND DEHRADUN NEWSकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

शेष परीक्षाओं का आयोजन कराया जाना प्रस्तावित किया जारी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved