Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून: SGRRU में सीनियर्स ने किया, जूनियर्स का जोरदार वेलकम

by Rajendra Joshi
February 14, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT


देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ के द्वारा फ्रेशर पार्टी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीनियर छात्र-छात्राओं ने नव-आगंुतक जूनियर्स का जोरदार स्वागत किया। गीत संगीत एवम् स्वरलहरियों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम मंे चार चांद लगा दिए।
शुक्रवार को एसजीआरआरयू के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ की डीन प्रो. डाॅ कीर्ति सिंह ने दीप प्रज्ववलित कर किया। कार्यक्रम कर शुभारंभ स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाईड हैल्थ साइंसेज की डीन प्रो. डाॅ. कीर्ति सिह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रो. डाॅ. कीर्ति सिंह ने अपने स्वागत अभिभाषण में स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज की फैकल्टी एवम् वरिष्ठ छात्र-छात्राओं की ओर से 268 नव-आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होने कहा कि स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज वर्तमान में 780 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। उन्होने कहा कि स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज न केवल विभिन्न पाठयक्रमों को करने का आदर्श सस्थान है बल्कि यहाॅ छात्र-छात्राओं के व्यक्तिव विकास हेतु भी सुविधाएं व अवसर उपलब्ध है। उन्होने कहा कि यहां संचालित पाठ्यक्रमों को करने के उपरांत छात्र-छात्राएं बेहतरीन करियर का निर्माण कर देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होनें कहा की नव-आगुंतक छात्र-छात्राओं को फैकल्टी व वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिलता रहेगा। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन व नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

-


इसके उपरांत स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज के विभिन्न पाठयक्रमों फिजियोथैरेपी, रेडियोलाॅजी, मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजी, ओप्टोमीट्री एवम् मेडिकल माइक्रोबायोलाॅजी के छात्र-छात्राआंे ने विभिन्न गायन व नृत्य द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के संस्कृतियों की शानदार झलक दिखलाई।
फ्रैशर( नव- आगुंतक) छात्र-छात्राओं ने रैम्प-वाॅक द्वारा अपने-अपने राज्यों की आर्कषक सास्कृतिक झलक प्रस्तुत की व अपनी विभिन्न प्रतिभाओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम मे नव-आगुंतक छात्र-छात्राओं में से जतिन (बीएमएम छात्र) को मिस्टर फ्रैशर व खुशी (बीपीटी छात्रा) मिस फ्रैशर खिताब से नवाजा गया। अंशुल (बीएमआरआईटी छात्र) मिस्टर स्र्पाकल व साक्षी (बीपीटी छात्रा) को मिस स्र्पाकल चुना गया। अमन (बीपीटी छात्र) मिस्टर र्चामिंग व अंकिता (ओप्टोमीट्री छात्रा) मिस र्चामिंग बने।
मंच संचालन छात्र-छात्राओं आर्य त्यागी, सिमरन सिंह, सना व आयुष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. शारदा शर्मा, डाॅ. नेहा चैहान, निशा ध्यानी, डाॅ. सुरभि थपलियाल, डाॅ. पापिया सिन्हा, डाॅ. मंजुल नौटियाल, निवेदिता एवम् समस्त फैकल्टी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Tags: breaking newslatest newsSGRRU

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

National Game: 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड द्वारा की गई शानदार व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved