Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

टपकेश्वर मंदिर की शोभायात्रा कल, डायवर्जन प्लान जारी

by Rajendra Joshi
August 27, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस | देहरादून। शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा सोमवार को निकाली जानी है। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रूट डायवर्जन शोभायात्रा के विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर लागू किया जाएगा। शोभायात्रा निकल जाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लान इस प्रकार रहेगा :-
टपकेश्वर शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडाबाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, बिन्दाल, कैण्ट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैण्ट चौक से होती हुई टपकेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहारनपुर चौक से मातावाला बाग, प्रिंस चौक से शिवाजी धर्मशाला तक यातायात के दबाव के दृष्टिगत निरंजनपुर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा। इन मार्गो का प्रयोग नहीं कर अन्य वैकल्पिक मार्गो जीएमएस रोड, हरिद्वार बाय पास रोड, धर्मपुर क्षेत्र का प्रयोग किया जाए।
दोपहर 2 बजे से साय 7 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर आदि क्षेत्र मे यातायात दबाव के दृष्टिगत बल्लूपुर, किशननगर चौक, बिंदाल चौकी कट से यातायात डायवर्ट रहेगा। उक्त मार्गो का प्रयोग न करते हुए गड़ी कैंट, दिलाराम चौक, जीएमएस रोड आदि वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग किया जाए। दुपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए।

Tags: breaking newslatest newstapkeshwar mahadev

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Raksha Bandhan Celebrations 2023: 15 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved