Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun news: डीएम ने आशा कार्यकत्रियों की नाराज़गी का तुरंत लिया संज्ञान।

by Rajendra Joshi
September 18, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • अपने कार्यालय बुलाकर आशाओं की एक-एक समस्या को ध्यान से सुना, अधिकतर मामलों का मौके पर किया निस्तारण, शेष पर प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने की कही बात।
  • आशाओं के लम्बित भुगतान के सम्बन्ध में मिशन निदेशक एनएचएम से दूरभाष पर वार्ता कर मौके पर ही किया निराकरण।
  • आशाएं बोली, धन्यवाद डीएम, त्वरित निर्णय और समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करने के लिए किया अभिवादन।
    आशाओं को दून मेडिकल कालेज /चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराने में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की समिति का किया गठन।
  • हर माह फ़ोन रिचार्ज का पैसा सीधे खाते में डालने का तत्काल निर्णय, हेल्प डेस्क का पैसा बढ़ाकर 300 करने को शासन को सिफ़ारिश
    आशाओं को डेंगू काल में स्वयंसेवियों के समान राशि प्रदान करने को सचिव स्वास्थ्य को सिफ़ारिश।
  • अनावश्यक रूप से भुगतान रोकने की आशाएं स्वयं करेंगी मॉनिटिरिंग, विभागीय भुगतान कांउटर में रोटेशन के आधार बैठेगीं आशाएं।
  • फील्ड कर्मचारियों को कार्य सम्पादन में आने वाली कठिनाईयों का संज्ञान लेंते हुए उसके निराकरण की दिशा कार्य करना सुनिश्चित करें अधिकारीः जिलाधिकारी

Dehradun news: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशाओं की समस्याओं का अगली ही सुबह संज्ञान लेते हुए ऋषिपर्णा सभागार में आशा कार्यकर्तियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुनते हुए उनकी अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया। आशाओं को प्रतिमाह मिलने वाले मोबाईल रिचार्ज की धनराशि को सीधे आशाओं के खाते में ट्रांस्फर करने मौके पर ही लिया निर्णय। जिलाधिकारी भुगतान सम्बन्धी समस्या के समाधान हेतु जिला चिकित्सालय एवं दून मेडिकल कालेज के भुगतान कांउटर पर एक आशा प्रतिनिधि बैठाने के निर्देश दिए ताकि आपसी समन्वय एवं भुगतान सम्बन्धी समस्याएं न रहे।


जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान लम्बित रहने के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बजट आने पर तत्काल भुगतान की कार्यवाही की जाएगी, जिस पर जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों के लम्बित भुगतान के संबंध में मिशन निदेशक एनएचएम से दूरभाष पर वार्ता कर बजट आंवटन समयसीमा निश्चित की, जो इसी सप्ताह भुगतान हो जाएगा। दून मेडिकल कालेज में आशा कार्यकत्रियों के साथ आ रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट और आशा फैसिलिटेटर रहेंगे। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी अधिकतर समस्याओं का समाधान होने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।

-


जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें तथा अपना रजिस्टर अद्यतन करें, जनमानस का ध्यान रखें, यदि कोई समस्या हो तो सीधे उनसे मिले। बैठक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत, स्वाथ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकत्रियों की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सहित आशा कार्यत्रियां उपस्थित रही।

Tags: DM dehradun

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

Dehradun: कंडोली निवासी हवलदार मनीष थापा के निधन पर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved