Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून: प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में विभिन्न विषयों पर बैठक आहूत की गई।

by Rajendra Joshi
February 14, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • प्रभारी मंत्री देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जिला योजना एवं 20-सूत्री कार्यक्रम एवं खनिज न्यास की समीक्षा बैठक आहूत की गयी है।

देहरादून। जनपद में जिला येाजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 78.55 प्रतिशत्, राज्य सैक्टर में 75.42 प्रतिशत् केन्द्र पोषित योजना में 93.79 प्रतिशत्, वाह्य सहायतित 100 प्रतिशत् प्रगति है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जिलायोजना की समीक्षा करते विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए किए कि विभाग 31 मार्च से पूर्व अपनी प्रगति शत्प्रतिशत् पूर्ण करें, जो विभाग प्रगति शत्प्रतिशत नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम उरेडा जलजीवन मिशन, पीएमजीएसवाई विभागीय अधिकरियों को प्रगति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही खनन न्यास विगत वर्ष स्वीकृत किए गए वचनबद्ध कार्यों को 60 प्रतिशत् दिया गया था तथा 40 प्रतिशत् धनराशि अवमुक्त करने का निर्णय लिया गया। खनन न्यास में 16 करोड़ धनराशि के सापेक्ष वचनबद्ध योजना के अतिरिक्त नये योजनाओं के लिए विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र की प्राथमिकता वाली योजनाओं के 1 करोड़ के प्रस्ताव डीएम के माध्यम से प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि खड़जें आदि के प्रस्ताव शामिल न किए जाएं।


मंत्री ने जिलाधिकारी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत् स्कूलों को स्मार्ट बनाने के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य हेतु हुडको एवं ओएनजीसी के माध्यम से धन का प्रबन्ध करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे इस कार्य से जहां से जनपद के स्कूल जहां स्मार्ट बनेंगे वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा के पठ्न पाठन का स्तर सुधरेगे। उन्होंने प्राजेक्ट उत्कर्ष की सम्पूर्ण जानकारी ली गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के प्राइमरी एवं सैकण्डरी स्कूल को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्कूल की प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी तक की कक्षाओं के लिए हुडको तथा सैकेंण्डरी के लिए ओएनजीसी फंडिंग कर रही है। शुरूवाती चरण में दुर्गम क्षेत्र चकराता, कालसी एसटी क्षेत्र के स्कूलों को सुविधा में जोड़ा जा रहा है। अगले चरण जनपद के समस्त ब्लॉक स्कूलों को इस योजना से स्मार्ट किया जाएगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है।

-


जिलाधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को निर्देश दिए की माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शत्प्रतिशत् प्रगति सुनिश्चित करने करेंगे। साथ ही विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा प्रगति नही बढ रही है वे समय रहते अपना बजट वापस करें ताकि बजट को जरूरतमंद विभाग को प्रेषित की जा सके। साथ ही चेतावनी दी कि जिन विभागों की प्रगति शत्प्रतिशत् नही होगी अथवा बजट वापस किया जाएगा उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, चकराता प्रीतम सिंह, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं मा0 सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsCabinet Minister Subodh Uniyallatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Big Breaking: महाराज ने "घन्ना भाई" को उनके घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved