Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मांडविया ने गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ पर तैयारियों के उपायों की समीक्षा की

by Rajendra Joshi
June 13, 2023
in देश
0
-
ADVERTISEMENT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के भुज में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश गणेशभाई पटेल के साथ चक्रवात ‘बिपरजॉय’ पर केंद्र और गुजरात राज्य प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

चक्रवात बिपरजॉय, एक “अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान”, के 15 जून को गुजरात तट से गुजरने की उम्मीद है।

-

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय पश्चिमी तट के सभी राज्यों (गुजरात सहित) में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि चक्रवात के लिए राज्यों को उनकी तैयारियों में अपेक्षित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए जा सकें। अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय को ऐसा कोई अनुरोध नहीं भेजा गया है।

छह बहु-विषयक केंद्रीय त्वरित प्रतिक्रिया चिकित्सा दल को विभिन्न अस्पतालों [डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली; एलएचएमसी, नई दिल्ली; सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली; एम्स (नई दिल्ली); एम्स (जोधपुर) और एम्स (नागपुर)] से एकत्रित कर आपातकालीन देखभाल और सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार रखा गया है। इसके अलावा, किसी भी प्रभावित आबादी को मनोसामाजिक देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिए निम्हान्स, बेंगलुरु की टीमें भी स्टैंडबाय पर हैं।

सभी राज्यों में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) को चक्रवात के बाद किसी भी महामारी संभावित बीमारी के प्रकोप का समय पर पता लगाने के लिए राज्य/जिला निगरानी इकाइयों के माध्यम से आपदा के बाद रोग-निगरानी करने का काम सौंपा गया है। राज्यों द्वारा किसी भी रसद की आवश्यकता के मामले में, मैसर्स एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को इसकी आपूर्ति का काम सौंपा गया है।

-

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चक्रवात की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

आंगनबाड़ी सहायिका के निधन उपरांत महिला एवम बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने परिजनों को दी करीब 5 लाख 42 हजार की सहायता राशि

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved