Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

केंद्र सरकार ने पिछले 2 सालों से चले आ रहे कोविड प्रतिबंधों को हटाया, जानिए इस संबंध में क्या लिया गया निर्णय

by Rajendra Joshi
March 23, 2022
in स्वास्थ्य
0
FILE PHOTO

FILE PHOTO

ADVERTISEMENT

देहरादून- देश में पिछले 2 सालों से लगातार चले आ रहे कोविड प्रतिबंधों के संबंध में केंद्र सरकार ने आज दिनांक 23 मार्च 2022 को बुधवार के दिन बड़ा फैसला लेते हुए इन्हें हटा दिया है। बता दें कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है जिसके चलते केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।बीते वर्ष 24 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कई दिशा.निर्देश जारी किए थे। जो कि अब हट चुके हैं और आगामी 31 मार्च 2022 से देश में सभी कोरोना संबंधी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। हालांकि अभी भी मास्क पहनना जरूरी है अधिकारियों ने कहा है कि फेस मास्क पहनना जरूरी होगा और मास्क के अलावा सभी प्रतिबंध हट जाएंगे।

-

इस संबंध में केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को चिट्ठी लिखी। चिठ्ठी में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को डीएम एक्ट के तहत जारी गाइडलाइंस को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना संबंधी नियमों की समयावधि 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी जिसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से कोई भी आदेश जारी नहीं किया जाएगा।

Tags: covid-19 updateकेंद्र सरकार ने पिछले 2 सालों से चले आ रहे कोविड प्रतिबंधों को हटायाजानिए इस संबंध में क्या लिया गया निर्णय

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post

‘‘वनस् अ सोल्जर, ऑलवेज अ सोल्जर’’ : गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved