Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य

by Rajendra Joshi
August 13, 2025
in देहरादून
0
Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT
  • कार्यदायी संस्था द्वारा तैयार 10.65 करोड़ के आंगणन को विभागीय मंत्री की मंजूरी

देहरादून, 13 अगस्त 2025 | टिहरी जनपद में कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत चिन्हित पांच राजकीय इंटर कॉलेजों में शीघ्र ही भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्य शुरू किये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन विद्यालयों में निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्था द्वारा आंगणित रूपये 10 करोड़ 65 लाख की धनराशि को मंजूरी दे दी है।

सूबे में विद्यालयी शिक्षा को और उन्नत बनाने और एक ही कैम्पस में कक्षा-6 से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व सुविधा उपलब्ध करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विभिन्न जनपदों में विद्यालयों का चयन कर उन्हें कलस्टर विद्यालयों में परिवर्तित किया जा रहा है। इसी क्रम में टिहरी जनपद में चयनित 5 कलस्टर विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के परियोजना खंड ऋषिकेश द्वारा रूपये 10 करोड़ 65 लाख का आंगणन तैयार किया है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड में भवन व अन्य अवस्थापना कार्ये हेतु रूपये 1 करोड़ 94 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल में रूपये 2 करोड़ 26 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज काण्डीखाल 2 करोड़ 26 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज चाका (क्वीली) रूपये 1 करोड़ 90 लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली हेतु रूपये 2 करोड़ 55 लाख की धनराशि के आंगणन तैयार किये हैं। जिसे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा अनुमोदन दे दिया गया है। शीघ्र ही इन विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिये धनराशि अवमुक्त कर दी जायेगी। योजना के अंतर्गत चयनित इन पांचों विद्यालयों को कलस्टर विद्यालय में विकसित किया जायेगा, इसके लिये इन विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यलय कक्ष, स्टॉफ कक्ष, विभिन्न प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, शौचालय आदि का निर्माण किया जायेगा साथ ही पुराने भवन की वृहद मरम्मत व अन्य सुविधाएं जुटाई जायेगी, ताकि एक ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सभी विषयों के अध्यापक, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब, खेल व अन्य गतिविधियां और विभिन्न सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा।

Tags: dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलायेगी बीकेटीसी: हेमंत द्विवेदी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved