Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

कांग्रेस का सामूहिक केशदान की घोषणा राजनैतिक अवसर की तलाश और एजेंडे का हिस्सा : चौहान

by Rajendra Joshi
September 26, 2023
in देहरादून
0
-

देहरादून 26 सितंबर। भाजपा ने अंकिता प्रकरण को लेकर कांग्रेस के आरोप और सामूहिक केशदान की घोषणा को राजनैतिक अवसर की तलाश और एजेंडे का हिस्सा बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि देवभूमि की बेटी के साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हमारी सरकार द्वारा की गई कठोरतम कार्यवाही और संगठन के संवेदनशील प्रयासों को लेकर जनमानस में संतोष एवं विश्वास का भाव है। क्योंकि हमारी कोशिशों में ईमानदारी और पारदर्शिता है। वहीं कांग्रेस इसे राजनैतिक अवसर पर देख रही है और इसके पीछे उसका एजेंडा है। कांग्रेस की बौखलाहट की वजह जनता का अंकिता प्रकरण मे उसे तवज्जो न देकर उसके कार्यक्रमों का बॉयकॉट करना भी है।

श्री चौहान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली से लेकर प्रदेश के नेता जो राज्य के मुद्दे पर कन्फ्यूज रहते हैं वह भी अविवेकपूर्ण तर्क देकर मातृ शक्ति को केश उतारने के लिए उकसाते हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में सामूहिक मुंडन की घोषणा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है और अब प्रपंच के सहारे जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है जिसे जनता खारिज कर चुकी है। जनता और न्यायालय मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर की गई कठोरतम कार्यवाही से पूर्णतया संतुष्ट है, साथ ही यह पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे में कांग्रेस का संविधान विरोधी रुख अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौहान ने कहा कि सच को स्वीकार करने मे हिचक रही कांग्रेस अब झूठ का सहारा लेकर दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। अंकिता प्रकरण मे भी वह तथ्यों को जानबूझकर अनदेखा कर रही है, लेकिन जन अदालत मे उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि हाल ही मे उसके द्वारा जो यात्रा निकाली गयी थी उसमे उसे उपेक्षा ही हाथ लगी। कांग्रेस जनमुद्दों से हटकर न जनता से न्याय कर पायी और न ही रचनात्मक विपक्ष की भूमिका का क्रियान्वयन ही कर पायी। कांग्रेस भ्रमित है और दुष्प्रचार के एजेंडे पर कार्य कर रही है।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

कार्लीगाड़ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आपदा राहत कार्यों का जायजा, 15 दिन में मलवा हटाने के निर्देश

-
देहरादून

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

-
देहरादून

नवनियुक्त दायित्वधारियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
देहरादून

ज्योति कोटिया बनी गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष, अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Load More
Next Post
-

राज्य में सड़कों के पैचवर्क के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी

https://youtu.be/RTavslw56mA
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved