Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

डेफिया विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन, फ्रांस के नौ विद्यार्थियों ने प्राप्त किया बहुआयामी शैक्षणिक अनुभव

by Rajendra Joshi
October 26, 2026
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर, 26 अक्टूबर 2026। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में डेफिया के तत्वावधान में आयोजित विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। 2 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रांस से आए नौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से परिचित होकर विविध अनुभव प्राप्त किए। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों, अंतरराष्ट्रीय कार्य निदेशालय से डा. अनीता एवं डा. श्वेता चौधरी, कार्यक्रम समन्वयकों तथा छात्र स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान फ्रांस से आए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों का भ्रमण किया तथा संकाय सदस्यों और विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्हें विभिन्न शैक्षणिक विषयों, शिक्षण पद्धतियों और संबंधित क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों को समझने का अवसर मिला। इस अनुभव ने उनके ज्ञानवर्धन के साथ-साथ शैक्षणिक दृष्टिकोण को भी व्यापक बनाया।


कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम भारत और फ्रांस के बीच शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, विचारों और सांस्कृतिक अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय संवाद, पारस्परिक समझ और वैश्विक शैक्षणिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कुलपति द्वारा फ्रांस से आये विद्याथियों को प्रमाण-पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कार्य निदेशालय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, विभिन्न महाविद्यालयों के संकाय सदस्यों, समन्वयकों एवं छात्र स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। समापन के अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए समय की यादों, शैक्षणिक अनुभवों और भारतीय संस्कृति की समझ के साथ विदाई ली। यह आयोजन विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं वैश्विक शैक्षणिक संबंधों को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता का परिचायक रहा।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved