Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

श्री बदरीनाथ धाम में श्री नर- नारायण जयंती का समापन।

by Rajendra Joshi
August 10, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

• आज प्रात: को लीला स्थली में अभिषेक पश्चात भगवान नर- नारायण की विग्रह डोली मां नंदा मंदिर बामणी पहुंची

• मां नंदा देवी मंदिर से श्री अष्टाक्षरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे भगवान नर- नारायण।

श्री बदरीनाथ धाम: भगवान नर- नारायण जी की जन्मजयंती एवं जन्मोत्सव का आज उल्लासपूर्वक समापन हो गया।
इससे पहले भगवान बदरीनाथ जी की लीला स्थली अर्थात लीला ढुंगी में अभिषेक,पूजा- हवन भजन-कीर्तन के बाद समारोह पूर्वक मां नंदा मंदिर बामणी एवं अष्टाक्षरी मार्ग से भ्रमण पश्चात भगवान नर- नारायण की उत्सव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण के दर्शन किये।

श्री नर-नारायण जयंती बीते कल शुक्रवार श्रावण शुक्ल पंचमी को शुरू हुई‌ हो गयी थी कल भगवान नर-नारायण जी की विग्रह मूर्ति ने माता मूर्ति मंदिर का भ्रमण किया था आज प्रात: जन्मोत्सव के अवसर पर लीला स्थली लीला ढुंगी में पहुंचकर अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न हुई

-


लीला ढुंगी में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी, अमित बंदोलिया ने भगवान नर-नारायण की पूजा- अर्चना की एवं अभिषेक संपन्न किया।
उसके पश्चात पूर्वाह्न में ही श्री नर-नारायण जी की विग्रह मूर्तियों ने ऋषि गंगा से आगे मां नंदा मंदिर बामणी का भ्रमण किया जहां भगवान नर- नारायण ने मां नंदा से भेंट की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बामणी गांव से आज पूर्वाह्न को श्री नर-नारायण जी की विग्रह मूर्तियां अष्टाक्षरी क्षेत्र मार्ग से भ्रमण कर वापस श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी। इसी के साथ दो-दिवसीय भगवान नर- नारायण जयंती का समापन हो गया है।समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC)उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित आईटीबीपी के पुलिस होमगार्ड के प्रतिनिधि, माणा, बामणी, पांडुकेश्वर के हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहित तीर्थयात्री तथा प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत डोली प्रभारी अजय सती, राजदेव मेहता,पूर्व दफेदार कृपाल सनवाल, महिला मंगल दल बामणी के पदाधिकारी धनेश्वरी पंवार,सैफाली सनवाल,संगीता देवी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, सहित अनसुया नौटियाल, दीपक सयाना, विकास सनवाल हरीश बिष्ट,राहुल मैखुरी एवं मंदिर समिति के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: bktcbreaking news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

Har ghar tiranga अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved