Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उच्च न्यायालय द्वारा जनपद देहरादून में याचिका कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दाखिल रिट के क्रम में पारित आदेशों के परिपालन

by Rajendra Joshi
September 8, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Commissioner Garhwal Circle Sushil Kumar, in connection with the orders passed by the High Court in the order of the writ filed by the petitioners for removal of encroachments in Dehradun district and encroachment on the canal and land of the Irrigation Department. took a meeting

 

देहरादून दिनांक 08 सितम्बर 2022 (जि.सू.का), मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जनपद देहरादून में याचिका कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दाखिल रिट के क्रम में पारित आदेशों के परिपालन एवं सिंचाई विभाग की नहर व अन्य नदी नालों एवं भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने कैंप कार्यालय ईसी रोड़ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने चिन्हित अतिक्रमण की शेष मामलों पर तेजी लाते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिये। जबकि नहर व अन्य नदी, नालों एवं भूमि पर अतिक्रमण को गम्भीरता से लेते हुए संयुक्त टीम/टास्क फोर्स टीम बनाकर स्थायी एवं अस्थायी अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने राजपुर कैनाल पर चिन्हित किए गए अतिक्रमण के सापेक्ष हटाए गए अतिक्रमण एवं लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि राजपुर कैनाल क्षेत्र में 31 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 17 हटाये गए है तथा 14 पीपी एक्ट में लंबित है।

-

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीपी एक्ट में लंबित प्रकरणों की पैरवी करने तथा उन्हें निस्तारित कराने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए। साथ ही दिलाराम से ऊपर की ओर जहां नहर को ढक्कर अतिक्रमण किया गया है ऐसे स्थानों पर चिन्हिकरण हेतु जिलाधिकारी की ओर से संयुक्त टीम/टास्कफोर्स बनाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि संयुक्त टीम/टास्कफोर्स में नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अभियन्ता, नगर निगम के सहायक अभियन्ता भूमि एवं संबंधित अधिकारी को शामिल किया जाए, जो कि स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करेंगे। साथ ही अतिक्रमित भूमि पर पास हुए मानचित्र का भी परीक्षण करेंगे। उन्होंने मालदेवता क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर भी कार्यवाही करने तथा जिन कार्मिकों की इसमें संलिप्तता है उन पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गढी डाकरा में चिन्हित अतिक्रमण हटाने के लिए कैन्टोमेन्ट बोर्ड के सीओ से बात कर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जिन प्रकरणों पर मा0 न्यायालय द्वारा स्टे दिया गया है पर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए।

-

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, अधीक्षण अभियन्ता परियोजना खण्ड देहरादून शरद श्रीवास्तव, अनुसंधान नियोजन खण्ड राजेश लांबा, अधीक्षण अभियन्ता डी.सी उनियाल, डीआरओ एन.पी पन्त, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी, सहायक अभियन्ता विजय सिंह रावत, सहायक अभियन्ता एमडीडीए अभिषेक भारद्वाज।

Tags: अधीक्षण अभियन्ता डी.सी उनियालअधीक्षण अभियन्ता परियोजना खण्ड देहरादून शरद श्रीवास्तवअनुसंधान नियोजन खण्ड राजेश लांबाअपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस के बरनवालडीआरओ एन.पी पन्तमनुज गोयलसहायक अभियन्ता एमडीडीए अभिषेक भारद्वाजसहायक अभियन्ता विजय सिंह रावतसहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका ने की बैठक।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved