Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सीएम धामी की ड्रग फ्री उत्तराखण्ड की मुहिम ला रही असर

by Rajendra Joshi
March 1, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले दो माह में 591 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • 24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद
  • डीजीपी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जारी रहेगा विशेष अभियान
  • वांछित एवं ईनामी अपराधियों व ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी पर होगा फोकस
  • लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए की जाए थाना वार समीक्षा।लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर थानाध्यक्ष और IO की जवाबदेही होगी तय।

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त SSP/SPs के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24.25 करोड़ कीमत के 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं।

अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध करते हुए 15 अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी लगभग 1.74 करोड़ कीमत की सम्पत्ति अधिग्रहित की गयी। इस विशेष अभियान को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है।

समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये-

विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गैर जमानतीय/कुर्की वारण्टों की तामील हेतु 01 माह का विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले सम्बन्धित थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाए।

लम्बित विवेचनओं की समीक्षा करते हुए दोनों परिक्षेत्र प्रभारियों को अपने निकट पर्यवेक्षण में निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

सभी जनपद प्रभारियों को लगातार पुलिस विसिबिलिटी बढ़ाते हुए प्रभावी रात्रि गश्त, पैट्रोलिंग, नाका/बैरियर्स पर सघन चैकिंग कराने तथा भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कराने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा गोष्ठी में वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक. अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए. पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना, कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसान, सीएम धामी करेंगे सम्मानित

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved