Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार

by Rajendra Joshi
March 18, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
-

इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त: महाराज

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार

चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण

देहरादून

पंजीकरण की लगातार बढ़ती संख्या और गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउसों की बुकिंग का हर रोज बढ़ता आंकडा इस बात का प्रमाण है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सभी विभाग समय से व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कर लें।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के सभी विभागों को अलर्ट करते हुए कही है। पंजीकरण की लगातार बढ़ती संख्या और गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउसों की बुकिंग का हर रोज बढ़ता आंकडा इस बात का प्रमाण है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी। उन्होने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ-184057, बद्रीनाथ-151955, यमनोत्री-43132 और गंगोत्री धाम के लिए 43717 यात्री अभी तक अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इतना ही नहीं जीएमवीएन के गेस्ट हॉउसों के लिए 16 फरवरी 2023 से अभी तक कुल 50749105 करोड़ रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, नेशनल हाईवे, बीआरओ, पंचायत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग सहित प्रदेश के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कर लें।

-

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ है। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या
टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

महाराज ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए धामों में कतार प्रबंधन हेतु स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यात्रियों के पंजीकरण तथा यात्रा संबंधित जानकारी हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधारीकरण, पैच वर्क और गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं। सड़कों की निगरानी के लिए एक ऐप बनाने की भी घोषणा की गई है। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी आदि की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।

Tags: breaking newscabinet minister satpal maharajChardham Yatralatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

हर्षल फाउंडेशन एवं अमर उजाला के सँयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय दून हस्तशिल्प बाज़ार का शुभारंभ करते मंत्री चंदन राम दास

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved