Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां एवं समय हुआ निश्चित

by Rajendra Joshi
April 14, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

•10 मई अक्षय तृतीया पर पूर्वाह्न को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट।

उत्तरकाशी/ऋषिकेश /देहरादून: 14 अप्रैल उत्तराखंड चार धाम में प्रतिष्ठित यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं समय आज यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली ( खुशीमठ) मे यमुनोत्री मंदिर समिति एवं यमुनोत्री तीर्थपुरोहित समाज की बैठक में पंचाग गणना पश्चात घोषित हो गई है।पंचाग गणनानुसार श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को रोहिणी नक्षत्र में दिन 10 बजकर 29 मिनट पर खुलेंगे।

श्री बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं समय पहले घोषित हो चुका है
अब चारों धामों की कपाट खलने की तिथि एवं समय घोषित होने के बाद पर्यटन विभाग जल्द तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

-

आज यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के अवसर पर पुजारी मनमोहन उनियाल, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल,संदीप शास्त्री, कृतेश्वर उनियाल, भागेश्वर उनियाल, खिलानंद उनियाल एवं यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी सदस्य, तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

यमुना जी की उत्सव डोली प्रस्थान कार्यक्रम के तहत मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव ( खुशीमठ) से अक्षय तृतीया 10 मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी उसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना पश्चात पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट पर मां यमुना मंदिर के कपाट श्रद्धालुजनों के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।
मां यमुना जी की उत्सव डोली के साथ यमुना जी के भाई शनिदेव महाराज उन्हें विदा करने के यमुनोत्री धाम जायेंगे।

उधर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे, श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई प्रात: 7 बजे तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई अक्षय तृतीया को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे।द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वरजी के कपाट20मई तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 10 मई तथा पंच बदरी में प्रसिद्ध भविष्य बदरी के कपाट 12 मई को खुल रहे है।

Tags: breaking newschar dham newschar dham yatralatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मसूरी हेलीपेड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved