Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल की अध्यक्षता में इण्डो-इजराइल एग्री प्रोजेक्ट के सहयोग से उत्तराखण्ड राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने हेतु कृषि मंत्री की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

by Rajendra Joshi
June 26, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 26 जून, 2023। राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में इण्डो-इजराइल एग्री प्रोजेक्ट के सहयोग से उत्तराखण्ड राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने हेतु कृषि मंत्री की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।


कृषि मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि भारत और इजराइल के बीच कृषि के क्षेत्र में जी2जी स्तर पर रणनीतिक सहयोग है। यह साझेदारी 2006 में हस्ताक्षरित एक एम0ओ0यू0 के आधार पर भारत इजरायल कृषि परियोजना में विकसित हुई। इस परियोजना का लक्ष्य फसल विविधता को बढ़ावा देना तथा कम से कम जल के प्रयोग से उत्पादकता बढ़ाना है। जिसमें इज़राइली एग्रीकल्चर प्रौद्योगिकियों को स्थानीय भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकसित कर तकनीकी ज्ञान प्रसारित करना है। उन्होंने बताया कि इजराइल की कृषि तकनीक को सिखने के लिये उत्तराखण्ड का एक दल जल्द ही इजराइल जायेगा।

-


इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा एम्बेसी ऑफ इजराइल नई दिल्ली से आये हुए येअर इशेल का स्वागत किया गया। इशेल द्वारा अवगत कराया गया कि भारतवर्ष में इण्डो-इजराइल एग्रीकल्चर परियोजना के तहत 24 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जा चुके हैं। उत्तराखण्ड राज्य मैदानी एवं घाटी क्षेत्रों में उपोष्ण बागवानी की सम्भानाओं को दृष्टिगत रखते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जायेंगे, जिसमें पंतनगर विश्वविद्यालय का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। परिचर्चा के दौरान राज्यपाल द्वारा इजराइल देश द्वारा में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उन्होंने अवगत कराया गया कि इजराइल में ड्राई लेण्ड फार्मिंग में कृषि क्षेत्र में कम पानी के समुचित प्रयोग के द्वारा अत्यधिक उत्पादन किया जा रहा है। इजराइल भ्रमण के दौरान वहां पर किये जा रहे रिसर्च एवं डेवलेपमेंट कार्यों को देखा गया, जो कि कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में एक क्रांति लाये हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया गया कि उत्तराखण्ड राज्य में इस कार्य को करने के लिए मिशन मोड में स्पष्ट उद्देश्य, विजन, रोड मैप तैयार करते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है जिस हेतु विभाग एवं पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा सम्पूर्ण तैयारी के साथ कार्यवाही की जाये। इण्डो-इजराइल प्रतिनिधियों को उत्तराखण्ड की केदारघाटी के शहद को प्रतीकात्मक रूप में भेंट किया गया ।

-


सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु समय अन्तर्गत कार्यवाही करने की निर्देश प्रदान किये। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के सम्बन्ध में मिशन मोड के अन्तर्गत कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।


बैठक में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर सचिव एवं निदेशक उद्यान रणवीर सिंह चौहान, इण्डो इजराइल सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना हेतु पधारे ब्रह्मादेव, परियोजना अधिकारी इजराइल एम्बेसी एवं गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यागिकी पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा० मनमोहन सिंह, अपर निदेशक डा0 आर0 के0 सिंह, संयुक्त निदेशक डा० रतन कुमार, उपनिदेशक महेन्द्र पाल, डा डी०के० सिंह उपस्थित रहे।

सत्य का साथ देने हेतु आप ‘देव भूमि समीक्षा’ को समर्थन दिजिए। प्रिय पाठक आप अन्य खब़रों से सबसे पहले जुड़ने के लिए हमारे ‘व्हाट्सएप न्यूज ग्रुप’ से जुड़ सकते हैं। समाचार पसंद आने पर आप आपने जानकारों को भी जरूर शेयर करें।

Tags: Dehradun latest newsDehradunnewsअपर निदेशक डा0 आर0 के0 सिंहउपनिदेशक महेन्द्र पालडा डी०के० सिंहपरियोजना अधिकारी इजराइल एम्बेसी एवं गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यागिकी पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा० मनमोहन सिंहसंयुक्त निदेशक डा० रतन कुमार

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये कावड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved