Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुलाक़ात करते प्रादेशिक सेना के कर्नल रोहित श्रीवास्तव।

by Rajendra Joshi
February 11, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 11 फरवरी। देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प ऑफिस में 127 टीए के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने मंत्री जोशी से गढवाल तथा कुमाऊ में तैनात 127 तथा 130 ईको टास्क फोर्स की राज्य वित्त पोषित कम्पनियों के कार्यकाल के विस्तारीकरण के सम्बन्ध में वार्ता की।

-

उन्होंने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड के सीमान्त राज्य होने, प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन, भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार तथा चीन व नेपाल से लगी अन्तराष्ट्रीय सीमाओं पर चुनौतियों के दृष्टिगत ईको टास्क फोर्स की 127 व 130 इन्फेन्ट्री बटालियन, प्रादेशिक सेवा के कार्यकाल को 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2028 तक विस्तारीकरण दिए जानें की अनुमति प्रदान की जाये। इन कम्पनियों में तैनात भूतपूर्व सैनिक कुशल एवं प्रशिक्षित जवान हैं जोकि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं तथा इन कम्पनियों को विस्तारीकरण प्रदान करना उचित होगा। उन्होंने कहा आगामी 31 मार्च 2023 को उपरोक्त चारों कम्पनियों का कार्यकाल समाप्त होनें जा रहा है तथा उपरोक्त राज्य वित्त पोषित कम्पनियों को अगले पाँच वर्षो अथार्त (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2028) तक विस्तारीकरण दिया जाना है। उन्होंने मंत्री जोशी से शीघ्र मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने मंत्री का आभार भी जताया कि हीरो मोटो कार्प ने टास्क फ़ोर्स को दो नग महिंद्रा वाहन उपलब्ध करवा रही है।
सैनिक कल्याण मंत्री ने दूरभाष पर वन सचिव से वार्ता कर इस कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि ईको टास्क फ़ोर्स ने प्रदेश में पर्यावरण के लिए बहुत काम किया है।
इस अवसर पर कर्नल रोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshiuttarakhand newsकर्नल रोहित चौधरीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीप्रादेशिक सेना के कर्नल रोहित श्रीवास्तव

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved