Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए जिले में 03 तीन चरणों में चलेगा अभियान

by Rajendra Joshi
July 19, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • 05 वर्ष तक की आयु के अप्रतिरक्षित बच्चों को लगेगी वैक्सीन।

देहरादून, 19 जुलाई 2025 | खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान-2026 को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को एन.आई.सी. सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें खसरा रूबेला उन्मूलन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि जिला टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य जिले से 2026 तक खसरा और रूबेला का उन्मूलन किया जाना हैं। इस अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया है। जिसमें 05 वर्ष की आयु तक के बच्चों को जो खसरा और रूबेला वैक्सीन से अप्रतिरक्षित है, उनका टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही समुदाय में ऐसे रोगियों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा, जिनको बुखार के साथ लाल चकत्ते वाले दाने हो।

-

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान ने बताया कि खसरा और रूबेला वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखती हैं। साथ ही बच्चों को खसरे से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे-दस्त, निमोनिया, बच्चों के प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि से सुरक्षा चक्र तैयार करती है। खसरा और रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किए जाने हेतु जिले में तीन चरणों में विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पहले चरण दिनांक 21 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक, दूसरे चरण दिनांक 19 अगस्त, 2025 से 29 अगस्त, 2025 तक एवं तीसरे चरण दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह में नियमित टीकाकरण से वंचित सभी लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।

जिला टास्क फोर्स की बैठक में सहयोगी विभागों, समस्त चिकित्सालयों से चिकित्सा अधिकारी/ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tags: breaking newsDM dehradun

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौरा: महाराज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved