Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने बताया कि, राज्य के विभिन्न राजकीय विभागों में उपनल एवं पीआरडी के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति की जा रही है।

by Rajendra Joshi
August 16, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT


Dehradun news: कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री Saurabh Bahuguna के प्रयासों से कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया गया है। उत्तराखंड के शासकीय विभागों में भारत सरकार द्वारा विकसित “Gem government E- marketplace ” के माध्यम से आउटसोर्सिंग कार्मिकों की पूर्ति की व्यवस्था लागू की गई है।
अब उत्तराखंड राज्य के विभिन्न राजकीय विभागों में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) एवं युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की भांति सेवायोजन कार्यालय भी आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति करेगा। इस संबंध में कौशल विकास एवं सेवायोजन अनुभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किए गए “रोजगार प्रयाग पोर्टल” के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति संबंधी नियमावली को राज्यपाल द्वारा स्वीकृति दे दी गई है।

-



कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने बताया कि, राज्य के विभिन्न राजकीय विभागों में उपनल एवं पीआरडी के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति की जा रही है। उक्त दोनों एजेसियों द्वारा एक निश्चित वर्ग के अभ्यर्थियों का ही पंजीकरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था में राज्य के अन्य अभ्यर्थियों का आउटसोर्स कार्मिक के रूप में प्रतिनिधित्व कम है। जबकि सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवायें लिए जाने के सम्बन्ध में एक निश्चित व्यवस्था बनाये जाने तथा सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करने का अवसर प्रदान किये जाने हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया है।

Tags: cabinet ministerDevbhoomi newsGem government E-marketplacesaurabh bahuguna

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

जिलाधिकारी सोनिका ने मदर्सू माजरा जाखन में भूस्खलन एवं भवन खतरे में होने की सूचना प्राप्त होने पर आईआरएस से अधिकारी को मौके पर भेजा।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved