Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यापर्ण

by Rajendra Joshi
April 14, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

बाबा साहब के दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान हेतु किए गए कार्य हम सभी के लिए हैं प्रेरणापुंज-रेखा आर्या

रुद्रपुर: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर पहुंची जहां उन्होंने भारत के संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती पर बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की,जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान हेतु किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सब उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।

-
-

साथ ही इस दौरान वरिष्ठज समाजसेवीयों का सम्मान भी किया।वही कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस ने बाबा साहब और दलितों- पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में काम में लिया है। उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। नरेंद्र मोदी जी के प्रंधानमंत्री बनने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें उचित सम्मान दिया ।यह भारतीय जनता पार्टी ही थी जिन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न दिया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम में की शिरकत

वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।साथ ही कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं और मुकुट देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं जिन्हें कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार से यहां पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई वह बेहतरीन हैं।

-
-

इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब जी के बारे में बोलते हुए कहा कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के कानून और न्याय मंत्री बनाए गए थे तथा इनके द्वारा दलित आंदोलन एवं अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंबेडकर जी से जुड़े हुए स्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया हैं, क्योंकि उन्होंने समस्त मानव जाति के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि बी आर अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया, जोकि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। बाबा साहब जी ने दलितों व पिछड़ों के हक के लिए लड़ाई लड़ी,उनको अपना हक दिलाया।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मेयर रामपाल के आवास पर भोजन किया साथ ही अनिल चौहान के आवास पर चाय पर चर्चा करने के साथ पार्टी कार्यकर्ता गिरीश राठौर के यहां जलपान किया।

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोड़ा जी,रुद्रपुर मेयर श्री रामपाल जी,जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी,IG कुमाऊं श्री नीलेश आनंद भरणे जी,पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी,बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री दीपक गुलाटी जी,
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजलि जी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अनिल चौहान जी ,मंडल अध्यक्ष श्री धर्म कोहली जी,मंडल मंत्री श्रीमती प्रीति जी,सहित पार्टी पदाधिकारी,ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण और देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

चारधाम यात्रा: बद्रीनाथ तक जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved