Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत MDDA द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री जोशी।

by Rajendra Joshi
July 2, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन लगभग 12 करोड़ लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का नंबर माह में होगा लोकार्पण।
  • मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों को स्ट्रीट लाईटों, सोलर लाईटों सौंदर्यकरण तथा सुधारीकरण आदि के कार्यों को शीघ्रता से कार्य करने के दिए निर्देश।

देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में MDDA द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।


बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अवस्थापना निधि के विकास कार्यों तथा एमडीडीए द्वारा वर्तमान में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

-


मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्रता से पूर्ण करने और नए कार्यों के इस्टीमेट अभिलंब तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाईटों, सोलर लाईटों की स्थापना, सौंदर्यकरण तथा सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी में बन रहे इको पार्क के निर्माण तेज गति से कार्य करने तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री अधिकारियों से गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन लगभग 12 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया सामुदायिक भवन का निर्माण नंबर माह तक पूर्ण किया जाएगा। मंत्री ने तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को कहा यह भी सुनिश्चित विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें जल्द से जल्द लगाई जाएं। उन्होंने नए विकास कार्यों में भूमि तथा वन स्वीकृति से संबंधित मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर शीघ्र निराकरण कर कार्य किया जाए। ताकि जन हित के कार्यों में बिलंब न हो।उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को स्थानीय लोगों को आ रही आवासीय नक्शा पास कराने से सम्बन्धित सभी समस्याओं का समाधान के भी निर्देश दिए।

  इस अवसर पर ईई एमडीडीए सुनील कुमार, अतुल गुप्ता, शेलेंद्र सिंह रावत, सचिन तोमर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved