Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पुस्तकालय का शिलान्यास

by Rajendra Joshi
August 29, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में विधायक निधि वर्ष 2025-26 से स्वीकृत रुपये 15.67 लाख की लागत से बनने वाले बास्केटबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल पोल एवं पुस्तकालय के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल भी खेला।

मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने अप्रतिम समर्पण और लगन से न केवल हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उनकी उपलब्धियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी हैं। खेल से अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ता है, जो किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का युवा खेल जगत में नई पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, सरिता गौड, विद्यालय से शरद चंद्र बडोनी,़ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

बरसात के कारण PMGSY की बाधित सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved