Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

गुरु पूर्णिमा पर माता और गुरुओं का आशीर्वाद लेते काबीना मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
July 10, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 10 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिन की शुरुआत अपनी माता मोहनी जोशी का आशीर्वाद लेकर की और कहा कि “बच्चे की सबसे पहली गुरु उसकी माँ होती है। उन्होंने कहा कि जब एक शिशु जन्म लेकर दुनिया में आता है तो सबसे पहला शब्द जो उसके मुख से निकलता है, वह होता है – “माँ”। उन्होंने कहा, कि “माता न केवल जीवन देती है, बल्कि उसमें संस्कार, शिक्षा और प्रेरणा का बीजारोपण भी करती है। माँ ही बालक को जीवन की दिशा देती है, उसमें आत्मबल का संचार करती है।

-

इसके पश्चात मंत्री गणेश जोशी देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर के इंद्रानगर स्थित आवास पहुंचे और अपनी गुरु माता सविता कपूर को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस अवसर पर अपने राजनीतिक जीवन के मार्गदर्शक एवं गुरु स्वर्गीय हरबंश कपूर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि “आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह अपने गुरु हरबंश कपूर और गुरु माता सविता कपूर जी की कृपा और मार्गदर्शन से ही हूँ। मंत्री जोशी ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह परंपरा हमें केवल ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि जीवन जीने की दिशा और दृष्टि भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि “गुरुजन हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और हमें समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

-

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि “हम सभी अपने जीवन में गुरुओं द्वारा दिए गए ज्ञान और मूल्यों को आत्मसात कर आगे बढ़ें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

देहरादून शहर की धड़कन 'घंटाघर' संवर रहे है अपनी यौवन पर।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved