Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जल्द शुरु हो सुवाखोली और पुरुकुल बिजली घर का निर्माण कार्य

by Rajendra Joshi
May 2, 2022
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 02 मई, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक की।

-

मंत्री ने कहा कि सुवाखोली बिजली घर और पुरुकुल बिजली घर का निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ करवाया जाए। उन्होंने यूपीसीएल के मुख्य अभियंता को भी दूरभाष पर इस बाबत निर्देश दिये। कोठालगांव पेयजल योजना के लिए ट्रांसफर लगाने का कार्य तत्काल करने और क्षेत्र में थ्री फेस और बंच केब्लिंग के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश भी मंत्री ने दिये।

मंत्री ने विधायक निधि के माध्यम से हुए कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि जिस योजना के लिए पैसा जारी किया गया है, उसे तत्काल पूर्ण कराई जाए। मंदाकिनी बिहार, मैगी प्वाइंट, गजियावाला एवं अन्य स्थानों पर जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए। एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत खंभों को 15 दिवस के भीतर स्थापित करने के निर्देश भी मंत्री ने अधिकारियों को दिए। मंत्री ने कहा कि टपकेश्वर कॉलोनी और चामासारी के लिए निर्मित होने वाली विद्युत लाइन या उसके शिफ्टिंग के कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत करवाया जाएगा, इस हेतु अधिकारी इसका आगणन बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में खड़े-गले खंभों को तत्काल हटाने के और उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने के निर्देश भी दिये।

मसूरी के दुधली क्षेत्र को मसूरी बिजली घर से जोड़े जाने के प्रकरण पर मंत्री ने इसकी संभावना तलाशने के निर्देश दिये। मसूरी के मॉल रोड सहित अन्य स्थानों पर अंडरग्राउंड केब्लिंग बिछाई जाने के लिए एमडीडीए को तत्काल आगणन देने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी एमडीडीए से वार्ता करें ताकि भूमिगत केब्लिंग का काम पूर्ण हो सके।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, भाजपा के मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, अधीक्षण अभियंता शैलेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता गौरव सकलानी, अधिशासी अभियंता प्रशांत बहुगुणा, अधिशासी अभियंता प्रदीप चौधरी, एसडी यादव, बीएस पवार, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, वीर शहीद केसरी चन्द जैसे अमर बलिदानी राज्य का गौरव।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved