Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मसूरी विधानसभा की सड़कों व पुलों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
February 15, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 15 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

-


इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराया जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा डामरीकरण के कार्यों को तय समय सीमा पर किए जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन ने जिन पर आपत्तियां लगाई है, उन आपत्तियों को शीघ्र दूर कर दुबारा शासन को भेजी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वन स्वीकृति से संबंधित विसंगतियाओं को शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो गए है, उन स्थानों पर बोर्ड लगाए जाए। काबीना मंत्री ने कहा कि जल्द ही जैंतनवाला, मंसदावाला एवं विलासपुर कांडली में करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया जाऐगा। उन्होंने मंदाकिनी विहार पुल, सालावाला एवं सलियावाला पुल निर्माण के कार्यों को भी प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों यथा क्यारा-धनोल्टी, गढ़-बुरासखण्डा, बार्लोगंज-चामासारी जैसी महत्वपूर्ण सड़कों की पर भी प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये।


इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, ईई जितेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

टिहरी को शिक्षा का हब बनाने हेतु एक मुहिम, 09 ब्लाॅकों के 09 स्कूलों में बने रीडिंग रूम

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved